खेल फीचर्ड

WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने पहले सीजन के लिए अपनी जर्सी की लॉन्च

WPL 2023- Mumbai-Indians-Jersey Launched
Mumbai-Indians-Jersey मुम्बईः मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन से पूर्व अपनी टीम की आधिकारिक जर्सी शनिवार को लॉन्च कर दी है । इस जर्सी को प्रख्यात फैशन डिजाइनर मोनिशा जयसिंह ने डिजाइन किया है। यह जर्सी मुंबई इंडियंस के नीले और सुनहरे रंग में है। जर्सी को पहले सत्र से पूर्व शनिवार को लॉन्च किया गया। फ्रेंचाइजी ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियर अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा कर जर्सी का अनावरण किया। ये भी पढ़ें..Prayagraj: उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक अहमद के दो बेटों समेत सात गिरफ्तार बता दें कि महिला प्रीमियर लीग के लिए मुंबई इंडियंस की कमान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के कंधों पर होगी। जबकि कोचिंग टीम में चार्लोट एडवर्डस (मुख्य कोच), टीम मेंटर और बॉलिंग कोच), देविका पलशिकर (बल्लेबाजी कोच) और लिडा ग्रीनवे (फील्डिंग कोच), जबकि तृप्ति चंदगडकर भट्टाचार्य टीम मैनेजर हैं।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

मुंबई इंडियंस टीम में बड़े नामों में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर, इंग्लैंड के उप-कप्तान नट शिवर-ब्रंट, भारत की तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर, न्यूजीलैंड की लेग स्पिन ऑलराउंडर अमेलिया केर और वेस्टइंडीज की कप्तान हेले मैथ्यूज शामिल हैं। महिला प्रीमियर लीग का पहला संस्करण 4 से 26 मार्च तक मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले संस्करण में 22 मैच होंगे। मुंबई का पहला मैच चार मार्च को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स के खिलाफ होगा। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)