विशेष फीचर्ड

World Heritage Day 2023: ताज महल, कुतुब मीनार से लेकर अजंता-एलोरा की गुफाएं, जानें भारत के विश्व धरोहर स्थल

World Heritage Day 2023: From Taj Mahal, Qutub Minar to Ajanta-Ellora caves, know India's World Heritage Sites
नई दिल्लीः दुनियाभर में ऐसी कई धरोहरें हैं, जो प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को अपने में समेटे हुए हैं। ऐसी धरोहरों को संवारने व सहजने के साथ ही लोगों तक इनके प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल विश्व धरोहर दिवस (world heritage day) मनाया जाता है। इस दिन राज्यों में सरकार व संस्थाओं की ओर से प्राचीन धरोहरों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

विश्व धरोहर दिवस की शुरुआत -

दुनियाभर में फैले तमाम प्राचीन धरोहरों के प्रति लोगों को जागरूक करने व पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विश्व धरोहर दिवस (world heritage day) की शुरुआत हुई। वर्ष 1983 में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक व सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को ने पहली बार इस दिवस को मनाया।

विश्व धरोहर दिवस का महत्व -

हर धरोहर की अपनी एक कहानी है। राजा-महाराजा, योद्धा, महापुरुषों की यादों को समेटे स्मारक हों या कला क्षेत्र से जुड़ी संस्कृति। इन अनमोल धरोहरों व विरासतों को आज सहेजने की जरूरत है। विश्व धरोहर दिवस (world heritage day) को इसी उद्देश्य के साथ मनाया जाता है। ये भी पढ़ें..इन आसान स्टेप्स से जानिए कैसे डाउनलोड कर सकते हैं कोरोना वैक्सीन

विश्व धरोहर दिवस की थीम -

हर साल यूनेस्को द्वारा इस दिवस को मनाने की अलग-अलग थीम की घोषणा की जाती है। इस साल विश्व धरोहर दिवस (world heritage day) ‘विरासत परिवर्तन’ की थीम पर मनाया जाएगा।

भारत में कितने विश्व धरोहर -

world-heritage-sites-list पूरे विश्व में यूनेस्को द्वारा घोषित विरासत स्थलों की संख्या 1154 है। भारत में कुल 3691 स्मारक व धरोहर हैं। इनमें से 40 धरोहर यूनेस्को द्वारा संरक्षित हैं। world-heritage-sites-in-india भारत में इन विश्व धरोहरों की सूची में अजंता-एलोरा की गुफाएं, ताज महल, आगरा का किला, काजीरंगा नेशनल पार्क, वैली ऑफ फ्लावर्स, हुमायूं का मकबरा, कुतुब मीनार, लाल किला, सुंदरबन नेशनल पार्क व कंचनजंगा नेशनल पार्क जैसे स्थल हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)