देश फीचर्ड दिल्ली

Weather Update: उत्तर भारत को ठंड से मिली राहत, दिल्ली में होगी बारिश, जानें मौसम पर क्या है IMD का अपडेट

weather update relief cold North India delhi up imd mausam forecast
Weather-Update

नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिल गई है। हालांकि राजधानी दिल्ली आज बारिश की संभावना बना हुई है। मौसम विभाग (weather update) के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में शनिवार और रविवार को बारिश होने की संभावना है। अलग-अलग क्षेत्र में दिनभर बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के एक अधिकारी के ने बताया कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ तीन दिन पहले दस्तक दे चुका है, जिसका असर आज देखने को मिल सकता है। वहीं दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 20 से 26 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होगा। जिसका असर उत्तर पश्चिम भारत पर सबसे ज्यादा दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें..Republic Day 2023: कर्तव्य पथ पर दिखेगी नारी शक्ति, नौसेना के मार्चिंग दस्ते में पहली बार शामिल होंगी महिलाएं

मौसम विभाग ने बताया उत्तर प्रदेश को भी ठंड से राहत मिली है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बिहार के अधिकतर जिलों में शनिवार और रविवार को मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों के मुताबिक उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग समेत 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिर सकती है। हिमाचल प्रदेश में दो-तीन तक बर्फ गिरती रहेगी। जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 5 और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा दिल्ली में आज बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग की माने तो 22 जनवरी को दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। जबकि 23 जनवरी को अधिकतर इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की हो सकती है। वहीं 24 और 25 जनवरी को राजधानी दिल्ली समेत हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश होगी।

वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में अभी बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग (weather update) की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ दोनों राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बर्फबारी जारी रहेगी। जिससे तापमान में गिरावट आएगी। जम्मू-कश्मीर की बात करें तो यहा बर्फबारी के साथ कुछ इलाकों में बारिश की भी उम्मीद है। मौसम विभाग की मानें तो आज कुछ इलाकों में बर्फबारी और हल्की बारिश हो सकती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)