Weather Update: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक पूरा देश भीषण गर्मी से जूझ रहा है। भीषण गर्मी ने लोगों की जीना बेहाल कर दिया है, लोग त्राही-त्राही कर रहे हैं। लोगों को न तो दिन में चैन है और न ही रात में। पंखा 24 घंटे चल रहा है और लोग रात भर एसी भी चला रहे हैं। कुल मिलाकर बढ़ता पारा और लू एक समस्या बन गई है।
देश की राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास बना हुआ है। एनसीआर और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पारा और भी चढ़ता जा रहा है। ऐसी भीषण गर्मी से फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम अभी ऐसा ही रहेगा। आने में कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री बना रहेगा।
चार दिनों तक गर्मी से रहेगी राहत
इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने देश के मौसम का हाल बताया है। हालांकि, 9 मई से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के करीब पहुंच सकता है। इसके बाद आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। खासकर 9 से 12 मई के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर हल्की और भारी बारिश की संभावना है। जिसका असर दिल्ली एनसीआर में देखने को मिलेगा। यानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहेगा यानी चार दिनों तक गर्मी से राहत रहेगी।
ये भी पढ़ेंः-MP में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, अगले 4 दिनों में तूफान और लू का अलर्ट, जानिए IMD ने क्या कहा
दरअसल पहाड़ों में हलचल के कारण दिल्ली-एनसीआर के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी। इसलिए 9, 10, 11 और 12 मई तक भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है। इसके अलावा 11-12 मई को दिल्ली में हल्की बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा चलेंगी।
आज कहीं लू-कहीं होगी बारिश (Aaj ka mausam kaisa rahega)
मौसम विभाग के मुताबिक, आज तमिलनाडु, गुजरात, पश्चिमी राजस्थान और आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है। जबकि पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इसी के साथ ही तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे तेज हो जाएंगी। पूर्वी और दक्षिणी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश हो सकती है।