खेल विशेष फीचर्ड

विराट कोहली का खराब फॉर्म जारी, इस साल भी बल्ले से नहीं निकला एक भी शतक

SA vs Ind: Virat Kohli's drought continues, ends 2021 without century.

नई दिल्लीः भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को यहां सुपरस्पोर्ट पार्क में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट में अपनी दोनों पारियों में बिना कोई शतक लगाए साल 2021 का अंत किया। 33 वर्षीय कोहली पहली पारी में 35 और दूसरी पारी में 18 रन बनाकर मार्को जेनसेन की गेंद पर आउट हो गए। इसके साथ, कोहली ने 11 टेस्ट में 28.21 के मामूली औसत से 536 रन बनाकर 2021 का अंत किया। उन्होंने 2021 में टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ चार अर्धशतक ही बनाए हैं।

ये भी पढ़ें..जुर्माना भरने को तैयार ‘धनकुबेर’ पीयूष जैन, बोला- टैक्स-पेनाल्टी के 52 करोड़ काट कर बाकी दो वापस

2 साल से शतक से महरूम विराट

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ने विराट कोहली लंबे समय से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लंबे समय से शतक नहीं लगाया है, क्योंकि 2020 में कोविड-19 के कारण ज्यादा मैच न होने से भी वह यह कारनामा करने से चूक गए थे। भारतीय कप्तान ने आखिरी बार 23 नवंबर 2019 को एक अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाया था, जहां उन्होंने ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में 136 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। साल 2020 में विराट ने 24 अंतरराष्ट्रीय पारियां खेलीं लेकिन उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला। लेकिन विराट के लिए परेशानी की बात यह है कि उनके बल्ले की असफलता का ये सिलसिला साल 2021 में भी जारी रहा। वहीं 2021 में 30 पारी खेलकर भी इस शतकीय सूखे को खत्म नहीं कर सके।

तीसरी बार रही शतक से झोली रही खाली

बता दें कि विराट कोहली के अंतरराष्ट्रीय करियर में ऐसा तीसरी बार हुआ है जब वो साल में कोई शतक नहीं जड़ सके। साल 2008 में उनके साथ पहली बार ऐसा अंतर्राष्ट्रीय करियर के शुरुआती साल में हुआ था। उस साल विराट ने केवल पांच अंतर्राष्ट्रीय पारियां खेली थीं। लेकिन इसके बाद उनके करियर ने परवान चढ़ा और हर साल वो कम से कम एक शतक जड़ने में सफल रहे।

कोहली ने किस साल जड़े कितने शतक

2008 - 0
2009 - 1
2010 - 3
2011 - 4
2012 - 8
2013 - 6
2014 - 8
2015 - 4
2016 - 7
2017 - 11
2018 - 11
2019 - 7

हालांकि साल 2020 और 2021 में उनकी झोली खाली रही है। साल 2017 और 2018 में विराट के करियर के सबसे बेहतरीन साल रहे थे। इन दोनों साल विराट ने 11-11 शतक लगाए थे। हालांकि 2021 कोहली के लिए अहम वर्ष रहा है, क्योंकि उन्होंने भारत की टी20 की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया, जिसके बाद उन्हें वनडे की कप्तानी से भी हटा दिया गया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)