मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कैबिनेट बैठक में वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक (Versova-Bandra Sea Link renamed as Veer Savarkar Setu) का नाम बदलकर वीर सावरकर सेतु और मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का नाम अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति न्हावा शेवा अटल सेतु करने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पिछले महीने वीर सावरकर जयंती के दिन इसकी घोषणा की थी, जिसे आज कैबिनेट ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है।
बुधवार को मुंबई के सह्याद्रि गेस्ट हाउस में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस समेत सभी मंत्री मौजूद रहे. इसी बैठक में प्रशासन की ओर से वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर वीर सावरकर सेतु (Versova-Bandra Sea Link renamed as Veer Savarkar Setu) करने और मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति न्हावा शेवा अटल सेतु करने का प्रस्ताव लाया गया।
यह भी पढ़ें-Delhi: CM आवास के बाहर छात्रों का धरना-प्रदर्शन, कोचिंग संस्थानों को लेकर की ये मांग
इन दोनों प्रस्तावों पर सभी मंत्रियों ने सहमति जताई, जिसके चलते मुख्यमंत्री ने सर्वसम्मति से इन दोनों प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि वीर सावरकर से राज्य के लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व को देखते हुए मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का नाम उनके नाम पर रखा गया है।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)