उत्तराखंड

Ayodhya: मंगलवार को कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करेंगे सीएम धामी

CM Dhami gave instructions regarding heavy rains in Uttarakhand
देहरादूनः 22 जनवरी देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन था। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि अयोध्या (Ayodhya) में भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की थी। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है। लाखों राम भक्त दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। हर कोई अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करना चाहता है।

11:15 बजे पहुंचेंगे अयोध्या 

इस बीच उत्तराखंड की धामी सरकार भी अयोध्या जाने की तैयारी में हैं। 20 फरवरी को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में माथा टेकेगी धामी सरकार। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी सूचना के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) 20 फरवरी को सुबह 11:15 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। उनका मंत्रिमंडल भी उनके साथ रहेगा। हालांकि, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा इसमें शामिल नहीं होंगे। ये भी पढ़ें..Swami Prasad Maurya के बाद अब इस दिग्गज ने समाजवादी पार्टी से दिया इस्तीफा दरअसल, वे दोनों मंत्री राज्य से बाहर हैं। ऐसे में वह मुख्यमंत्री धामी के साथ रामलला दरबार नहीं जा पाएंगे। वह किसी और दिन श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा सकते हैं। अयोध्या पहुंचने के बाद धामी सरकार सबसे पहले हनुमानगढ़ी जाएंगे। हनुमानजी के दर्शन और पूजन के बाद सभी लोग अयोध्या धाम में भव्य और दिव्य श्री राम मंदिर पहुंचेंगे और भगवान श्री राम के दिव्य दर्शन करेंगे। इसके बाद शाम पांच बजे मुख्यमंत्री समेत सभी सात मंत्री उत्तराखंड लौट आएंगे।

पहले दो फरवरी को तय था कार्यक्रम

2 फरवरी को श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद ही उत्तराखंड सरकार ने अयोध्या जाकर भगवान श्री राम के दर्शन करने का फैसला किया था, लेकिन अयोध्या में अत्यधिक भीड़ होने के कारण कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। उस दौरान तय हुआ था कि जब अयोध्या में राम भक्तों की भीड़ कम हो जाएगी तो उत्तराखंड सरकार अपनी पूरी कैबिनेट के साथ भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या जाएगी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)