बिहार

जदयू कोटे से विधान परिषद पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा, राज्यपाल ने 12 सदस्यों का किया मनोनयन

upendra-2

पटनाः हाल ही में उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का विलय जनता दल यूनाइटेड में किया। इसके तुरंत बाद ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा को पार्टी के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया था और अब जनता दल यूनाइटेड ने अपने कोटे से उन्हें बिहार विधान परिषद सदस्य भी बनाया है।

बिहार विधान परिषद में राज्यपाल ने 12 सदस्यों का मनोनयन किया है। इसमें भारतीय जनता पार्टी के कोटे से छह और जदयू कोटे से भी छह सदस्यों को मनोनीत किया गया है। बिहार विधान परिषद के 12 मनोनीत सदस्यों में भाजपा कोटे से प्रमोद चंद्रवंशी, राजेन्द्र गुप्त, जनक राम, देवेश कुमार, निवेदिता सिंह और घनश्याम ठाकुर हैं। वहीं, जदयू से संजय सिंह, संजय गांधी, रामबचन राय, अशोक चौधरी, ललन सर्राफ और उपेंद्र कुशवाहा हैं।

यह भी पढ़ेंःरिलायंस समूह ने नीता अंबानी को विजिटिंग प्रोफेसर बनाए जाने के...

उल्लेखनीय है कि मंत्रिमंडल की बैठक में राज्यपाल कोटे के 12 एमएलसी के मनोनयन की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी गई थी।