
लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बीच ‘ट्विटर वार’ थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों ने शनिवार को भी एक-दूसरे पर निशाना साधा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की फोटो के साथ एक ट्वीट किया है। केशव प्रसाद मौर्य की इस तस्वीर में वो मुस्कुरा रहे हैं।
आप इतना जो मुस्कुरा रहे हो… आपके मंत्रालय में बजट की कटौती हो गयी… आपके मंत्रालय के विभागों में पैसा नहीं पहुँचा… टेंडर न हो पाया… क्या ये सब राज़ छिपा रहे हो… आप इतना क्यों मुस्कुरा रहे हो? pic.twitter.com/taWOBlouzb
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 10, 2022
अखिलेश यादव ने लिखा है कि ‘आप इतना जो मुस्कुरा रहे हो, आपके मंत्रालय में बजट की कटौती हो गयी। आपके मंत्रालय के विभागों में पैसा नहीं पहुंचा। टेंडर न हो पाया। क्या ये सब राज छिपा रहे हो। आप इतना क्यों मुस्कुरा रहे हो। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी इसका जवाब दिया है। केशव प्रसाद ने ट्वीट पर लिखा है कि सत्ता के लिए बेचैन अखिलेश यादव की पार्टी सपा का लोकसभा चुनाव 2024 में खाता भी नहीं खुलेगा। यूपी और देश में मोदी लहर पहले से तेज है।
सत्ता के लिए बेचैन श्री अखिलेश यादव की पार्टी सपा का लोकसभा चुनाव 2024 में खाता भी नहीं खुलेगा,यूपी और देश में मोदी लहर पहले से तेज!
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) September 10, 2022
ये भी पढ़ें..यूपी पुलिस का विशेष अभियान, सात दिन में 2,479 गिरफ्तारियां, करोड़ों...
इससे पहले भी सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सौ विधायकों के साथ सपा में शामिल होने पर उन्हें मुख्यमंत्री पद देने की पेशकश की थी। अखिलेश यादव की इस पेशकश पर केशव प्रसाद मौर्य ने कटाक्ष किया कि जिस तरह पानी से निकलने के बाद मछली तड़पती है, उसी तरह अखिलेश यादव सत्ता के बिना तड़प रहे हैं। इतना ही नहीं मौर्य ने कहा था कि समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी हो गई है और उनके सौ विधायक खुद ही भाजपा में आने को तैयार हैं।
अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…