लखनऊः युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944
सूर्योदय 06.44, सूर्यास्त 06.04, ऋतु - बसंत
फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशी, शुक्रवार, 17 फरवरी 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष राशि :- आज अच्छा दिन होगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। पुराने निवेश, पुराने मित्रों या संबंधों से लाभ हो सकता है। शेयर और प्रॉपर्टी में निवेश करने से अच्छा मुनाफ़ा होगा। नौकरी में स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी। घर-परिवार की भी परेशानी रहेगी। साझेदारी के व्यवसाय में बड़ा लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। हल्के विषयों के अध्ययन में आपकी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा।
वृष राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। मेहनत से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। कारोबार में सोच समझकर लिए गए फैसले फायदेमंद रहेंगे और योजनाएं सफल होंगी। धार्मिक आयोजनों में भाग ले सकते हैं। व्यवसाय या ऑफिस संबंधी कार्य से यात्रा पर जा सकते हैं। अपनी सेहत का ख्याल रखना। अधिक मेहनत के कारण शारीरिक व मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। इससे रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। मित्रों की उपेक्षा न करें।
मिथुन राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्राएं लाभकारी रहेंगी। बेवजह के खर्चे बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर होने की आशंका रहेगी। जितनी मेहनत करोगे उतना ही फल मिलेगा। नए वस्त्र और आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। दूसरों के काम में दखलअंदाजी न करें, आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। भागदौड़ से आप थकान महसूस करेंगे। परिवार में कलह भी हो सकती है।
कर्क राशि:- आज का दिन सामान्य रहेगा। जैसा कर्म करोगे वैसा ही फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में अचानक लाभ हो सकता है, लेकिन सोच समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। कुछ मामलों को लेकर मन में भ्रम और अनिश्चितता का माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। यदि छोटी-छोटी परेशानियां आती हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी। यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।
सिंह :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। रुका हुआ पैसा वापस आएगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आप अपनी काबिलियत से मुश्किलों से निकलने में कामयाब रहेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा। व्यापार में पुराने निवेश से लाभ होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बेवजह किसी से बहस न करें, नहीं तो आप विवादों में फंस सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। जीवन साथी का सहयोग सुख देगा। मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है।
कन्या राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। काम के नए अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा का योग भी बन सकता है। नई योजनाएं लाभ देंगी। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं। परिवार में विवाद होने की आशंका है। परिजनों से कहासुनी भी हो सकती है। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं इसलिए खान-पान का ध्यान रखें।
तुला राशि :- आज का दिन मध्यम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ी चिंता करनी पड़ सकती है। व्यापार में दूसरों पर निर्भर रहना हानिकारक हो सकता है। इसलिए अपने कार्यों को पूरी मेहनत से निपटाएं। सहकर्मियों की मदद ले सकते हैं। निवेश व्यवसाय लाभदायक रहेगा। प्रॉपर्टी के कार्य लाभ देंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार का वातावरण भी सुखद रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। शेयर बाजार से लाभ की संभावना रहेगी। परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। नया निवेश करने से बचें। पुराने निवेश से लाभ होगा। विरोधी शांत रहेंगे। काम की गति बनाए रखें। व्यर्थ की चिंता से बचें। पार्टनर के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातक विरोधियों से परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।
धनु राशि :- व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। व्यापार विस्तार की नई योजना बना सकते हैं। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। निवेश करने से बचें। छात्रों को कड़ी मेहनत के बावजूद परिणाम कम मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें और वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वस्थ रहो। कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी काम पर ध्यान लगाने में परेशानी होगी।
मकर राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी और बिजनेस में अचानक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। कामकाज में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। नए कार्य के अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। कारोबार मंदा चलेगा और खर्चा बढ़ेगा। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। क्रोध की अधिकता आपको परेशानी में डाल सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है।
कुम्भ राशि :- आज का दिन उत्तम रहेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। निवेश से अच्छा लाभ होगा। मेहनत से किया गया कार्य सफल होगा। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे, जिससे समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य थोड़ा अस्वस्थ हो सकता है। वाणी, स्वभाव और चिड़चिड़ापन पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। जोखिम लेने से बचें।
मीन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। अचानक लाभ के योग बनेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। सोच समझकर काम करें, अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। क्रोध की अधिकता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ यात्रा पर समय बिता सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)
आस्था