रांची: झारखंड के तीन आईएएस अफसरों को गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रेक्षक बनाया गया है। उनके स्थान पर अन्य अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। विशेष सचिव गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग, अतिरिक्त प्रभार निदेशक प्राथमिक शिक्षा, निबंधन महानिरीक्षक झारखंड चंद्रशेखर के गुजरात विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रेक्षक कार्य के लिए प्रस्थान करने के कारण मुख्यालय से बाहर रहने की अवधि तक के लिए मिशन निदेशक सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी झारखंड कौशल विकास मिशन सोसायटी रांची के पद पर पदस्थापित सुनील कुमार को अपने कार्यों के साथ निदेशक प्राथमिक शिक्षा झारखंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
कार्यपालक पदाधिकारी जेएसएलपीएस, अतिरिक्त प्रभार नागरिक सुरक्षा आयुक्त झारखंड, निदेशक उच्च शिक्षा झारखंड सूरज कुमार कि गुजरात विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रेक्षक कार्य के लिए प्रस्थान करने के कारण इनके मुख्यालय से बाहर रहने की अभिषेक तक के लिए मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी को अपने कार्यों के साथ मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी रांची तथा निदेशक उच्च शिक्षा झारखंड रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
ये भी पढ़ें..श्रद्धा हत्याकांड: CM गहलोत के ‘शर्मनाक’ बयान के बाद गरमाई राजनीति,...
निदेशक हथकरघा रेशम एवं हस्तशिल्प झारखंड रांची, अतिरिक्त प्रभार प्रबंध निदेशक झारखंड अनवेषणम खनन निगम लिमिटेड रांची का प्रबंध निदेशक झारक्राफ्ट के पद पर पदस्थापित आकांक्षा रंजन के गुजरात चुनाव में चुनाव प्रेक्षक के रूप में जाने के कारण क्षेत्रीय निदेशक झारखंड क्षेत्र विकास प्राधिकार रांची अजय कुमार सिंह को अपने कार्यों के साथ निदेशक हथकरघा रेशम एवं हस्तशिल्प झारखंड रांची तथा प्रबंध निदेशक झारक्राफ्ट रांची का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया। उल्लेखनीय है कि गुजरात चुनाव दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को होना है। सभी अधिकारी मतगणना सहित अन्य कार्य पूरा करने के बाद ही झारखंड लौटेंगे।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)