प्रदेश महाराष्ट्र

कोल्हापुर में व्हेल मछली की उल्टी के साथ तीन गिरफ्तार, करोड़ों में है कीमत

whele-fish-vomit_672_compressed

मुंबई: कोल्हापुर जिले में पुलिस ने व्हेल मछली की 3 किलो 413 ग्राम वोमिट (उल्टी) के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस वोमिट की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3 करोड़ 41 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है। व्हेल मछली की उल्टी को एम्बरग्रिस भी कहा जाता है। पुलिस निरीक्षक संजय गोर्ले के अनुसार, कोल्हापुर पुलिस टीम को शनिवार को सरनोबतवाड़ी में व्हेल मछली की वोमिट की संदिग्ध तस्करी की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक शैलेश बालकवड़े ने पुलिस टीम को कार्रवाई का निर्देश दिया था। जिससे पुलिस उप निरीक्षक विनायक सपटे के नेतृत्व में हाइवे के पास सरनोबतवाड़ी के पास पुलिस निगरानी कर रही थी, तभी एक संदिग्ध लग्जरी कार दिखी तो उसे रुकवाकर कार की तलाशी ली गई।

ये भी पढ़ें..महाराष्ट्र के उद्योगमंत्री का बड़ा दावा, CM शिंदे के संपर्क में...

कार में व्हेल मछली की उल्टी मिली। पुलिस ने उसे बरामद कर तीन लोगों को तस्कारी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपितों की पहचान प्रदीप शाम भालेराव (उम्र 36), शकील मोइन शेख (34) और अमीर हाजू पठान (32) के रूप में की गई है। इन आरोपितों ने कई अन्य आरोपितों के नाम बताए हैं, जिन्हें गिरफ्तार करने की पुलिस कोशिश कर रही है।

दवाई व परफ्यूम बनाने में किया जाता इस्तेमाल-

व्हेल मछली की वोमिट (एम्बरग्रिस) का उपयोग औषधि निर्माण के साथ ही सेंट के निर्माण में भी किया जाता है। व्हेल मछली के वोमिट से बने सेंट कपड़ों या शरीर पर लगाने के बाद गंध कई दिनों तक पूर्ववत बना रहता है और शरीर पर विपरीत असर भी नहीं होता है। इसलिए इसकी मांग अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत अधिक है। इसकी तस्करी बड़े पैमाने पर की जा रही है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…