फीचर्ड मनोरंजन

Bigg Boss 17 Promo: इस बार ’बिग बॉस-17’ में दिखेगा अलग रंग, सलमान के तीन अवतार देख फैंस रह गये दंग

bigg-boss-promo
bigg-boss-promo Bigg Boss 17 Promo: मुंबईः टीवी के पॉपुलर शो ’बिग बॉस-17’ का फैंस इंतजार कर रहे हैं। ’बिग बॉस ओटीटी’ के दोनों सीजन फैन्स को काफी पसंद भी आए। अब ’बिग बॉस’ के नए वर्जन की चर्चा हो रही है। ’बिग बॉस-17’ में कौन-कौन कंटेस्टेंट होंगे और इस शो की थीम क्या होगी, इसे लेकर फैन्स के बीच कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इसी बीच शो मेकर्स ने ’बिग बॉस-17’ का प्रोमो (Bigg Boss 17 Promo) वीडियो जारी कर दिया है। अब इसके फैंस प्रोमो वीडियो की चर्चा कर रहे हैं।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

शो ’बिग बॉस-17’ का प्रोमो (Bigg Boss 17 Promo) वीडियो कलर्स टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर जारी किया गया। प्रोमो में अभिनेता सलमान खान हमेशा की तरह अलग आउटफिट में नजर आ रहे हैं। प्रोमो में एक्टर अलग-अलग लुक में नजर आ रहे हैं। कभी सलमान शर्ट-पैंट में नजर आते हैं तो कभी एक्टर टी-शर्ट में नजर आते हैं। एक लुक में सलमान खान ने कुर्ता पायजामा और टोपी पहनी हुई है।

वायरल हुआ ’बिग बॉस-17’ का प्रोमो

फैंस को एक्टर का अलग-अलग लुक काफी पसंद आया है। प्रोमो वीडियो में एक्टर सलमान खान कहते नजर आ रहे हैं कि अभी तक आपने सिर्फ बिग बॉस की आंख ही देखी है। आइए अब देखते हैं बिग बॉस के तीन अवतार.. दिल.दिमाग ही दिमाग और दम। इस वीडियो पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ’इस बार बिग बॉस दिखाएगा अलग रंग...जिसे देखकर आप सभी दंग रह जाएंगे।’ ये भी पढ़ें..हिंदी दिवस पर अनुपम खेर का मजेदार पोस्ट, बोले- हिंदी में... प्रोमो वीडियो देखने के बाद फैंस के मन में शो ’बिग बॉस-17’ को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। फैंस के बीच चर्चा है कि इस बार इस शो में कुछ अलग और अनोखा देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं फैंस ये भी जानना चाहते हैं कि ये शो कब शुरू होगा। इस बारे में अभी तक मेकर्स ने कुछ भी नहीं कहा है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)