
लखनऊः राज्य सरकार ने दस आईपीएस अफसरों का स्थानांतरण कर दिया है। इनमें कई जिलों के पुलिस उप महानिरीक्षक शामिल हैं। गृह विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक प्रतीक्षारत आनन्द प्रकाश तिवारी कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। चंद्र प्रकाश द्वितीय को पुलिस उप महानिरीक्षक पीटीएस उन्नाव से यूपी एसएसएफ का डीआईजी बनाया गया है।
उपेंद्र अग्रवाल को पुलिस उप महानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र से पुलिस मुख्यालय का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है। धर्मेंद्र सिंह को पुलिस उप महानिरीक्षक यातायात लखनऊ से हटाकर पुलिस उप महानिरीक्षक रेलवे बनाया गया है। इसके अलावा जे. रविंदर गौड़ पुलिस उप महानिरीक्षक मीरजापुर परिक्षेत्र से पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर बनाया गया है। डॉ. प्रीतिंदर सिंह को पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर से सहारनपुर रेंज भेजा गया है।
यह भी पढ़ेंःअब नहीं काटने पड़ेंगे आरटीओ ऑफिस के चक्कर, घर बैठे बनेंगे लर्निंग लाइसेंसआरके भारद्वाज को पुलिस उप महानिरीक्षक एसआईटी लखनऊ से पुलिस उप महानिरीक्षक मीरजापुर, अखिलेश कुमार को अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी से आजमगढ़ रेंज का पुलिस उप महानिरीक्षक, सुभाष चन्द्र दुबे को पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ से पुलिस उप महानिरीक्षक मीरजापुर भेजा गया है। साथ विकास कुमार को अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी से पुलिस अधीक्षक (नगर) आगरा भेजा गया है।