
10 लोगों का एक और जत्था दिल्ली पहुंचा
ऑपरेशन कावेरी (Operation Kaveri) पर अपडेट देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक ट्वीट कर कहा कि भारतीय वायुसेना का एक सी-130जे विमान 40 यात्रियों को लेकर दिल्ली में उतरा। विदेश मंत्री आगे कहा कि इस विमान से तकरीबन 2,300 नागरिक भारत पहुंच चुके हैं। देश की सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच 14 अप्रैल को शुरू हुई लड़ाई के बाद से सूडान में 500 से अधिक लोग मारे गए हैं। गृह युद्ध में एक भारतीय नागरिक भी मारा गया था।अब तक 2,300 नागरिकों हो चुकी है वातन वापसी बता दें कि पीएम मोदी ने 10 दिन पहले खार्तूम में व्याप्त स्थिति की समीक्षा करने के बाद वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए एक योजना पर जोर दिया था। जिसके बाद ऑपरेशन कावेरी नामक बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया था। अब तक, 2,300 भारतीय नागरिकों को भारतीय नौसेना के युद्धपोतों और विमानों की मदद से सऊदी अरब के शहर जेद्दा के रास्ते खार्तूम से सफलतापूर्वक भारत वापस लाया गया है। वहीं सूडान (sudan crisis) में फंसे अब तक 3000 भारतीयों नागरिको को ऑपरेशन कावेरी के तहत सुरक्षित वापस जेद्दा पहुंचाया जा चुका है।#OperationKaveri developments. A C-130J Indian Airforce flight has landed in New Delhi with 40 passengers. With this flight, around 2300 people have reached India. pic.twitter.com/kDcx13a40i
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) April 30, 2023