फीचर्ड दुनिया

2021 में श्रीलंका में सर्वाधिक 1 लाख से ज्यादा पर्यटकों का हुआ आगमन

Sri Lanka ranked among top 5 wellness tourists destinations.(photo:KSK)

कोलंबोः श्रीलंका में इस साल अब तक 150,000 से ज्यादा पर्यटकों का आगमन दर्ज किया गया है। दिसंबर के पहले 20 दिनों में 47,000 से ज्यादा लोगों के यहां आने के बाद यह संख्या बढ़ गई है। इसकी जानकारी पर्यटन मंत्री प्रसन्ना रणतुंगा ने दी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, श्रीलंका में दिसंबर के पहले 20 दिनों में कुल 47,120 पर्यटक दर्ज किए गए, जो नवंबर की संख्या को पार कर गए हैं। रणतुंगा ने कहा कि पर्यटकों के आगमन की मासिक वृद्धि दर को बढ़ाने के प्रयास में पर्यटन मंत्रालय और राष्ट्रीय वाहक श्रीलंकाई एयरलाइंस द्वारा दुनिया भर के शहरों में प्रचार शुरू किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि ये प्रचार सोशल मीडिया और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों और प्रदर्शनियों में भी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-आंवले फल की महिमा

द्वीप राष्ट्र की सरकार ने कहा है कि वह 2022 को श्रीलंका यात्रा वर्ष के रूप में घोषित करेगी। अधिकारियों के मुताबिक कोरोना महामारी के दौरान श्रीलंका में पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हुई है। अक्टूबर माह में श्रीलंका में आने वाले अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की कुल संख्या 22,771 थी। भारत, ब्रिटेन, पाकिस्तान, रूस और जर्मनी से सर्वाधिक पर्यटक अक्टूबर माह में छुट्टियां बिताने के लिए श्रीलंका पहुंचे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)