ब्रेकिंग न्यूज़ छत्तीसगढ़ Featured

Kawardha road accident: खाई में गिरी अनियंत्रित पिकअप, 18 लोगों की मौत, कई गंभीर

speeding-pickup-went-out

कवर्धा/रायपुरः कवर्धा (Kawardha) के कुकदूर थाना अंतर्गत ग्राम बहपानी के पास सोमवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। ये सभी तेंदू पत्ता तोड़कर पिकअप से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 18 ग्रामीणों की मौत हो गई, पिकअप में कुल 25 लोग सवार थे। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गांव वापस लौट रहे थे ग्रामीण

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण तेंदू पत्ता तोड़ने जंगल गये थे। दोपहर में तेंदूपत्ता तोड़ने के बाद गांव के महिला-पुरुष पिकअप वाहन से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त पिकअप में करीब 25 लोग सवार थे। इनमें से 18 ग्रामीणों की मौत हो गई। वहीं, घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत कार्य के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कवर्धा एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि हादसे में कुल 18 ग्रामीणों की मौत हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

यह भी पढ़ेंः-Ebrahim Raisi: मोहम्मद मोखबर होंगे अंतरिम राष्ट्रपति, ईरान में पांच दिन का राष्ट्रीय शोक

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व्यक्त किया दुख

18 लोगों के निधन की खबर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुख जताया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही उपमुख्यमंत्री तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हुए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपनों को खोया है। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और बताया कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता में जुटा है

  (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)