महाराष्ट्र

राउत ने फडणवीस का पुराना वीडियो जारी किया, कहा- बेईमानी से बनी है सरकार

Sanjay Raut-min

विधानसभा भंग

मुंबई : शिवसेना प्रवक्ता तथा राज्यसभा सदस्य संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि चोरी व बेईमानी से बनी शिंदे सरकार शिवसैनिकों के आंसुओं से बह जाएगी। राउत ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चुनौती देते हुए कहा कि उन्हें जो करना है कर लें, हम हर हमले का सामना करने के लिए तैयार हैं। हम केंद्रीय और राज्य सरकार की एजेंसियों से डरने वाले नहीं हैं।

ये भी पढ़ें..मेरठ में समुदाय विशेष के लोगों ने कांवड़ पर थूका, आक्रोशित...

शिवसेना नेता राउत (Sanjay Raut) यहां रविवार सुबह पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। राउत ने 2019 में देवेंद्र फडणवीस का एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें फडणवीस खुद शिवसेना और भाजपा के बीच सत्ता के 50:50 बंटवारे सहित मुख्यमंत्री पद के बंटवारे का जिक्र है। राउत (Sanjay Raut) ने देवेंद्र फडणवीस पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिवसेना को तोड़कर फडणवीस ने बहुत बड़ा पाप किया है। शिवसेना टूटने से शिवसैनिकों को दुख हुआ है और वे सभी आंसू बहा रहे हैं बद्दुआ दे रहे हैं। इन्हीं आसुंओं में शिंदे-फडणवीस सरकार बह जाएगी।

इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शिवसेना पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया था। इसके जवाब में संजय राउत (Sanjay Raut) ने फडणवीस का वीडियो जारी किया है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…