मुंबईः बिग बाॅस 14 की विनर रूबीना दिलैक (Rubina Dilaik) टीवी जगत की सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने बेहतरीन लुक से इंटरनेट पर आग लगाती रहती हैं। वह चाहे वेस्टर्न लुक हो या इंडियन। रूबीना हर अंदाज में अपने फैंस के दिलों पर बिजली गिरा देती हैं। हाल ही रूबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने गोल्डन कलर की साड़ी में अपनी फोटोज शेयर की है।
इंडियन लुक में रूबीना के हुस्न का जलवा देख फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गयी है। साड़ी में रुबीना के ग्लैमर को देख लोगों की नजर नहीं हट पा रही है। बालों में गुलाब के फूल, मांग में सिंदूर, रेड लिपस्टिक में रूबीना बिल्कुल रानी की तरह नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर रूबीना की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है और उनके चाहने वाले जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘महारानी।’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘टीवी की ऐश्वर्या राय।’ एक प्रशंसक ने प्रतिक्रिया करते हुए लिखा कि ‘कोई इतना सुंदर कैसे हो सकता है। रूबी आप बहुत खूबसूरत हैं।’
ये भी पढ़ें..Lakme Fashion Week 2023: अफेयर की खबरों के बीच एक साथ...
एक्ट्रेस रूबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही बाॅलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। वह फिल्म ‘अर्ध’ में नजर आयेंगी। इस फिल्म में रूबीना के साथ एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) नजर आयेंगे। इसके अलावा रुबीना कई हिट सीरियल में अभिनय कर चुकी हैं। लेकिन उन्हें फेम पॉपुलर टीवी सीरियल छोटी बहू से मिला। इस सीरियल में रुबीना की भूमिका को काफी पसंद किया गया था। हाल ही रुबीना को आखिरी बार टीवी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में देखा गया था।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)