फीचर्ड पंजाब

Punjab: कोहरे के चलते अब सुबह 10 बजे खुलेंगे स्कूल, आज से लागू होंगे आदेश

fog-school

चंडीगढ़ः पंजाब में पिछले कुछ दिनों से घना कोहरा छाया हुआ है। मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का समय बदलने के आदेश जारी किए हैं। पंजाब में घने कोहरे के चलते सरकार ने बुधवार से स्कूलों का समय बदल दिया है। अब राज्य के सभी स्कूल सुबह दस बजे से खुलेंगे। सीएम भगवंत मान ने कहा कि प्रदेश में पड़ रहे घने कोहरे के कारण स्कूली छात्र-अध्यापकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के खुलने का समय 10 बजे होगा।

ये भी पढ़ें..राजस्थान के लिए वरदान साबित होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा- गहलोत

https://twitter.com/BhagwantMann/status/1605134487347609601?s=20&t=l2GIz-6J29d-qUsWVPK0Lw

स्कूली छात्रों और टीचरों की सुरक्षा के मद्देनजर मान सरकार ने स्कूल खोले जाने के समय में बदलाव का फैसला किया है। हालांकि, स्कूल से छुट्टी पहले से निर्धारित समय पर ही होगी। यानी पंजाब में घनी धुंध के कारण छात्रों की पढ़ाई का समय कम हुआ है। अब सभी सरकारी, प्राइवेट और मान्यता प्राप्त स्कूल सुबह 10 बजे खोले जा सकेंगे। यह आदेश 21 दिसम्बर 2022 से 21 जनवरी 2023 तक प्रभावी रहेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश के बाद शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में सूचित कर दिया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)