दुमका (Dumka): आदिवासी एकता मंच के बैनर तले रविवार को उपराजधानी दुमका में हजारों लोग सड़क पर उतर आये। आदिवासियों ने शहर के गांधी मैदान से रैली निकाली, जो पूरे शहर का भ्रमण करने के बाद गांधी मैदान पहुंचकर सभा में तब्दील हो गयी। रैली के माध्यम से आदिवासियों ने अपनी आवाज बुलंद की।
लोगों ने कहा कि आदिवासियों को धर्म के नाम पर बांटना बंद करें। उन्होंने कहा कि हम सभी आदिवासी भारतीय हैं। हमारे बीच जाति, धर्म और क्षेत्रवाद का जहर फैलाकर हमें एक-दूसरे से अलग न करें। रविवार को आदिवासी एकता मंच के बैनर तले संथाल समुदाय के हजारों लोगों ने आदिवासी एकता रैली निकाली। यह महारैली शहर के गांधी मैदान से शुरू होकर अंबेडकर चौक, मेन रोड होते हुए पुन: गांधी मैदान पहुंच कर एक आम सभा में तब्दील हो गयी।
ये भी पढ़ें..Himachal: सुक्खू सरकार पर जयराम ठाकुर ने साधा निशाना, बोले- झूठ बोलने का बनाया रिकाॅर्ड
देश