प्रदेश महाराष्ट्र

कर्नाटक सीमा विवाद पर संजय राउत ने साधा निशाना, बोले- महाराष्ट्र में कमजोर सरकार

sanjay raut
sanjay raut

मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में कमजोर सरकार है। सीएम को कहां क्या हो रहा है, इसका पता नहीं है। अगर ऐसी ही स्थिति रही तो महाराष्ट्र के पांच टुकड़े हो जाएंगे। संजय राउत ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा रातों रात हटा ली है, अगर उन्हें कुछ हुआ तो इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार रहेगी।

संजय राउत ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद की बैठक सीएम ने ली और कहा कि वे प्रधानमंत्री से बात करेंगे। इसके तत्काल बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने राज्य के सांगली जिले पर अपना हक जता दिया है। कर्नाटक के सीएम ने सांगली जिले सहित कई तहसील को पानी देने, अन्य नागरिक सुविधा देने का दावा किया है। राज्य के कमजोर सीएम की ओर से इस बारे में कोई विरोध नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें..Yuvraj Singh: गोवा में क्रिकेटर युवराज सिंह ने किया बड़ा कांड,...

संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र से उद्योग धंधे तो राज्य से बाहर जा ही रहे हैं, महाराष्ट्र की अस्मिता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। संजय राउत ने कहा कि राज्य सरकार ने उनकी और विपक्ष के लोगों की सुरक्षा रातों रात हटा ली। राउत ने कहा कि यह राज्य सरकार के इशारे पर हो रहा है, ताकि विपक्ष सही तरीके से जनता की आवाज न उठा सके। लेकिन अगर उन्हें कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)