Salman Khan Birthday: बॉलीवुड के दबंग अभिनेता यानी सलमान खान का कल यानी 27 दिसंबर को जन्मदिन हैं। 27 दिसंबर 2023 को सलमान खान अपनी जिंदगी के 58 साल पूरे कर लेंगे। सलमान खान बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं जिनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। जब जब भाईजान का जन्मदिन आता है उनके चाहने वालों को सरप्राइज का इंतजार रहता है। आमतौर पर सलमान खान इस खास दिन को अपने पनवेल स्थित फार्महाउस पर परिवार और दोस्तों के साथ मनाते हैं। सलमान खान के जन्मदिन की पार्टी नए साल तक चलती है।
‘अगर मैं मर गया…’, गिरफ्तारी के बाद Salman Khan पर भड़के KRK, अभिनेता पर लगाया ये गंभीर आरोप
हालांकि इस साल कुछ नया होने वाला है। सलमान खान अपने जन्मदिन को और भी खास बनाने के लिए फैंस के लिए कुछ सरप्राइज लेकर आने वाले हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि सलमान खान अपने चाहने वालों को सरप्राइज देते हुए अगले प्रोजेक्ट का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि पूरी खबर क्या है इसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
मनोरंजन