खेल फीचर्ड

IPL 2023 : बेटे अर्जुन के IPL डेब्यू पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज

arjun-tendulkar
arjun-tendulkar-sachin-tendulkar मुंबईः वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेले मुकाबले में खेले गए IPL 2023 के 22वें मैच में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (arjun tendulkar) ने डेब्यू किया। अर्जुन ने इस मैच का पहला ओवर भी फेंका। वहीं आईपीएल में पहली बार सचिन तेंदुलकर ने बेटे अर्जुन तेंदुलकर को खेलते हुए देखा। आईपीएल डेब्यू पर अर्जुन को कई दिक्कज खिलाड़ियों ने भी शुभकामनाएं दी। वहीं खुद सचिन ने अर्जुन के डेब्यू पर एक दिल छू लेने वाला संदेश लिखा। बता दें कि अर्जुन उसी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी (मुंबई इंडियंस) के लिए खेलने वाले पहले बेटे बने, जिसका उनके पिता सचिन तेंदुलकर ने कई सालों तक प्रतिनिधित्व किया था। वहीं गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपने पहले ओवर में पांच रन दिए। वहीं, जगदीशन के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील हुई लेकिन अंपायर ने इसे ठुकरा दिया। अर्जुन ने इस मैच में बिना कोई विकेट लिए 2 ओवर में 17 रन दिए। ये भी पढ़ें..Bengal SSC Scam: TMC विधायक जीवन कृष्ण साहा की गिरफ्तारी पर विधानसभा अध्यक्ष ने कही ये बात वहीं तेंदुलकर ने ट्वीट पर बेटे के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, अर्जुन, आज आपने एक क्रिकेटर के रूप में अपनी यात्रा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आपके पिता के रूप में जो आपसे प्यार करते हैं और खेल के प्रति भावुक हैं, मुझे पता है कि आप खेल को वह सम्मान देना जारी रखेंगे जिसके वह हकदार हैं और खेल से प्यार करते हैं। तुम वापस आओ। सचिन ने आगे कहा, आपने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है और मुझे यकीन है कि आप ऐसा करना जारी रखेंगे। यह एक खूबसूरत यात्रा की शुरुआत है। शुभकामनाएं।। बता दें कि 23 वर्षीय अर्जुन पिछले कुछ सालों से मुंबई इंडियंस के साथ हैं। उन्हें 2021 में नीलामी में चुना गया था लेकिन चोट के कारण उन्हें हटना पड़ा। 2022 की नीलामी में भी उनका चयन हुआ था लेकिन पिछले साल उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। रविवार को मुंबई इंडियंस के डगआउट में उन्हें अपने पिता सचिन के साथ रहने का मौका मिला। इस मैच में मुंबई ने केकेआर को पांच विकेट से हरा दिया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)