देश फीचर्ड

स्माइल प्लीज... रोवर प्रज्ञान ने क्लिक की लैंडर विक्रम की तस्वीर, दिखाई झलक

rover ragyan clicked photo of vikram lander
rover-ragyan-clicked-photo-of-vikram-lander नई दिल्ली: चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ताजा अपडेट जारी किया है। इसरो ने बुधवार की सुबह प्रज्ञान रोवर (Pragyan rover) द्वारा ली गई विक्रम लैंडर की एक तस्वीर साझा की है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “कृपया मुस्कुराएं! प्रज्ञान रोवर (Pragyan rover) ने आज सुबह विक्रम लैंडर की एक तस्वीर क्लिक की। यह तस्‍वीर रोवर पर नेविगेशन कैमरे द्वारा ली गई।   इसरो द्वारा साझा की गई तस्वीरों में विक्रम लैंडर को दिखाया गया है, जिसमें उसमें लगे पेलोड चस्ते और इलसा और दिखाया गया है। प्रज्ञान रोवर (Pragyan rover) के पास दो पेलोड है जबकि विक्रम लैंडर के पास तीन पेलोड हैं जो चंद्रमा की सतह पर विभिन्न प्रकार के शोध करेंगे। ये भी पढ़ें..चांद पर मिला सल्फर, प्रज्ञान रोवर ने ढूंढ़े ऑक्सीजन समेत कई महत्वपूर्ण तत्व

मिशन के लिए बनाए गए स्वदेशी कैमरे

बता दें कि रोवर प्रज्ञान (Pragyan rover) व लैंडर विक्रम में खास कैमरे लगे हुए हैं, जिनसे वे चांद की तस्वीरें खींच रहे हैं। ये तस्वीरें हाई क्वालिटी की हैं। जिससे वैज्ञानिकों को चांद की सतह क्लियर दिख रही है और वे जरूरी जानकारी एकत्र करने में सक्षम हो रहे हैं। लैंडर विक्रम की छवि रोवर पर लगे नेविगेशन कैमरे द्वारा ली गई है। चंद्रयान-3 मिशन के लिए नवकैम (नेवीगेशन कैमरा ऑनबोर्ड द रोवर) इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम प्रयोगशाला द्वारा विकसित किए गए हैं। यानि यह पूरी तरह से स्वदेशी कैमरा है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)