उत्तर प्रदेश फीचर्ड

Republic Day 2024: गणतंत्र पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधान भवन में शान से फहराया तिरंगा

Republic Day,
Republic Day 2024, लखनऊः एक ओर जहां पूरा देश जहां जश्न-ए-आजादी में डूबा हुआ है। तो वहीं राजधानी लखनऊ में 75वें गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधान भवन पर शान से तिरंगा फहराया। इसके बाद राज्यपाल ने राष्ट्रगान के साथ देश के तिरंगे झंडे को सलामी दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके बाद सेना की टुकड़ियों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ राज्यपाल को सलामी दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिरंगे रंग का गुब्बारा उड़ाकर आसमान को तिरंगा बना दिया। इस मौके पर जब जमीन से तिरंगे को सलामी दी गई तो आसमान भी तिरंगामय हो गया। देश ही नहीं तन और मन भी तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। गणतंत्र दिवस पर स्कूली बच्चों ने रैली भी निकाली। सशस्त्र बलों की परेड ने देशवासियों को गौरवान्वित महसूस कराया। इस अवसर पर मार्च करती सेनाओं ने जौहर का प्रदर्शन किया। अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत पर लहराएगा राम ध्वज, विश्व पटल पर छाएगा यूपी Image

Republic Day: CM योगी ने फहराया तिरंगा

वहीं उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानाथ ने अपने सरकारी आवार पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेश की जनता से अधिकारों के साथ कर्तव्य का भी निर्वहन करने और मेरा काम देश के नाम करने की अपील की। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मैं समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देता हूं। 1950 में आज ही के दिन भारत ने आजादी के लिए लंबे संघर्ष के बाद अपना संविधान लागू किया था। भारत का संविधान दुनिया के सबसे बड़े संविधानों में से एक है। महान स्वतंत्रता सेनानियों, संवैधानिक विद्वानों और भारतीय संविधान के विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले 74 वर्षों से हमारे देश में लागू संविधान ने भारत के भीतर भी जाति, पंथ, संप्रदाय, क्षेत्र की सभी बाधाओं को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)