Rekha Boj- Ind Vs Aus World Cup 2023 Final, नई दिल्ली : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर यानी रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। विश्व कप में भारतीय टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे उम्मीद है कि वह ऑस्ट्रेलिया को हराकर तीसरी बार वर्ल्ड कप जीतेगी। वहीं अब सबकी निगाहें फाइनल मुकाबले पर टिकी हुईं हैं। महामुकाबले के लिए सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और साउथ सेलेब्स भी काफी एक्साइटेड हैं।
बिना कपड़ों के बीच पर लगाएंगी दौड़
इसी बीच साउथ की मशहूर एक्ट्रेस ने विश्व कप में भारत की जीत पर बड़ा ऐलान कर डाला। साउथ अभिनेत्री रेखा बोज (Rekha Boj) ने कहा कि अगर भारत वर्ल्ड कप जीतता है तो वह बिना कपड़ों के बीच पर दौड़ेंगी। इस ऐलान के बाद रेखा काफी चर्चा में आ गई हैं। दरअसल रेखा बोज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि अगर टीम इंडिया 2023 वर्ल्ड कप (World Cup 2023) जीती तो वह विशाखापट्टनम के बीच पर न्यूड होकर खुशी मनाएंगी। रेखा ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘अगर इंडिया वर्ल्ड कप जीतता है तो मैं विजाग बीच पर स्ट्रीक करूंगी। ऑल द बेस्ट हमारी टीम इंडिया। एक्ट्रेस का ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया और अब उनकी हर तरफ चर्चा हो रही है। एक ओर जहां उनके फैंस उनके ऐसा करने पर एक्साइटेड हैं तो दूसरी ओर उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है।View this post on Instagram