फीचर्ड मनोरंजन

Birthday Special: रजा मुराद ने जब इस एक्ट्रेस के साथ रेप सीन करने से कर दिया था इंनकार, ये थी वजह…

raja-murad

मुंबईः बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रजा मुराद (raza murad) का जन्म 23 नवंबर 1950 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता मुराद बॉलीवुड के सक्रिय अभिनेता थे। फ़िल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले रजा मुराद का रुझान बचपन से ही अभिनय की तरफ हुआ। 250 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले रजा मुराद ने भोजपुरी और कई स्थानीय भाषाओं में भी अपना हुनर दिखाया।

ये भी पढ़ें..‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता का हुआ एक्सीडेंट, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

रजा मुराद (raza murad) ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1965 में आई फिल्म 'जौहर महमूद इन गोवा' से की। इस फिल्म में उन्होंने रहिमन नाम के युवक का किरदार निभाया था। इसके बाद रजा ने अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी की फिल्म 'एक नजर' में अभिनय किया। इस फिल्म में वह अमिताभ बच्चन के दोस्त और वकील की भूमिका में नजर आये। रजा ने कई फिल्मों में अभिनय किया,लेकिन पहचान उन्हें 1982 में आई फिल्म 'प्रेम रोग' से मिली। इस फिल्म में वह ठाकुर वीरेन प्रताप के रोल में खलनायक की भूमिका में नजर आये।

इसके बाद 1991 में आई फिल्म 'हिना' में रजा ने पुलिस अफसर के रोल में खलनायक की भूमिका निभाई। दर्शकों ने उनके अभिनय को काफी पसंद किया। 90 के दशक में बॉलीवुड में उनके नाम का सिक्का चला और वह खलनायक के रूप में अपनी पहचान बना चुके थे। उस दौर में वह खलनायक के रोल के लिए फिल्म निर्देशकों की पहली पसंद थे।

रेप सीन करने से कर दिया था इंकार

एक किस्सा रजा की जिंदगी से जुड़ा हुआ है, जब उन्होंने जीनत अमान को छूने से मना कर दिया था। ये किस्सा साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म डाकू हसीना से जुड़ा हुआ है। ये फिल्म एक महिला डकैत पर आधारित थी, जिसका शारीरिक शोषण होता है। इसके बाद वह बदला लेने के बंदूक उठा लेती है और डकैत बन जाती है। फिर वह अपने साथ हुई ऐसी हरकत करने वालों से बदला लेती है।

फिल्म में रजा मुराद और जीनत अमान के बीच एक सीन फिल्माया जाना था। इस सीन में रजा को जीनत के साथ रेप सीन करना था। जब डायरेक्टर ने उनसे ऐसा करने को कहा तो उन्होंने जीनत को छूने से भी मना कर दिया। निर्देशक ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानें। दरअसल, जीनत रजा मुराद की कजिन हैं। इसलिए वो ये सीन नहीं करना चाहते थे।

रजा ने 2 मई, 1982 को समीना मुराद से शादी कर ली। रजा और समीना के दो बच्चे हैं। रजा ने अब तक 200 से ज्यादा फिल्मों में शानदार अभिनय किया हैं, जिनमें दूसरी सीता, पांच फौलादी, डाकू हसीना, राम तेरी गंगा मैली, राम-लखन, जोधा अकबर ,पद्मावत आदि शामिल हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)