प्रदेश मध्य प्रदेश फीचर्ड

धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, जानिए इस मंदिर का इतिहास

20-jun-panna-1_0
  पन्ना: शहर में परंपरागत ऐतिहासिक रथयात्रा मंगलवार की शाम जगन्नाथ स्वामी मंदिर से काफी धूमधाम से निकाली गई। पन्ना के जगन्नाथ स्वामी मंदिर की महिमा अपार है। इस मंदिर का निर्माण महाराजा किशोर सिंह ने 1700 में करवाया था। भगवान ने पन्ना के राजा को स्वप्न दिया था कि वे पुरी आएं और उनकी मूर्ति को पन्ना ले जाएं और वहां के लोगों को कलयुगी दुनिया के अंधेरे से बचाएं। उसके बाद किशोर सिंह महाराज भगवान को लेने जाते हैं और दो साल की यात्रा के बाद बड़ी ताकत से पन्ना लाकर भगवान की मूर्तियों को बिठाया गया। इसके बाद रथयात्रा शुरू हुई। हर साल जून और जुलाई के महीने में पुरी की तर्ज पर यहां रथ यात्रा निकाली जाती है और इस रथ यात्रा का दुनिया में दूसरा स्थान है।

बड़ी संख्या में उपस्थित रहे श्रद्धालु

परंपरा के अनुसार राजपरिवार की ओर से महाराजा छत्रसाल द्वितीय, राजपरिवार की ओर से जितेश्वरी देवी और राजकुमारी ने मंगलवार शाम को पूजा अर्चना की और उसके बाद भगवान की रथ यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में खनिज संसाधन मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, कलेक्टर एसपी धर्मराज मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मीना पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह भी पढ़ेंः-मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आज भीगेंगे चंबल और सागर संभार रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ स्वामी के दर्शन के लिए पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। पन्ना की इस ऐतिहासिक रथ यात्रा की शुरुआत 169 साल पहले तत्कालीन पन्ना राजा महाराजा किशोर सिंह ने की थी, जो परंपरा के अनुसार अबाध रूप से जारी है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)