मुंबईः बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। रणवीर अपने लुक्स और फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिनमें वह काले रंग के टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने रिप्ड जींस और काले रंग के चश्मे पहने हुए काफी स्मार्ट दिखायी दे रहे हैं।
हालांकि, रणवीर ने अपनी तस्वीरों के लिए कोई कैप्शन नहीं दिया है। अभिनेता रणवीर सिंह की इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। बता दें कि अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ रिलीज होने वाली है। फिल्म 1983 के विश्व कप में भारत की बड़ी जीत पर आधारित है।
यह भी पढ़ेंःअकल्पनीय घटनाओं पर आधारित फिल्म ‘ए थर्सडे’ से नेहा धूपिया का...
कबीर खान द्वारा निर्देशित ‘83’ में रणवीर की पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। एक्टर रणवीर सिंह फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ और रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’ में भी दिखाई देंगे।