मनोरंजन लोकसभा चुनाव 2024

अगर वोट नहीं देंगे तो शिकायतों के जिम्मेदार आप ही होंगे : R Madhwan

R Madhavan voted with his wife

Mumbai: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी लोग अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं वहीं एक्टर आर. माधवन भी अपनी पत्नी के साथ मुंबई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट देने के बाद उन्होनें कहा कि, मताधिकार का इस्तेमाल करने पर काफी अच्छा महसूस हो रहा है। 

लोगों से किया वोट करने की अपील 

वीडियो में एक्टर कह रहे हैं, "जिम्मेदारी पूरी की हमने... हमने वोट किया और मुझे अच्छा महसूस हो रहा है। आप भी वोट कीजिए, ताकि आप बाद में पछतावा महसूस न करें।" साथ ही उन्होंने आगे कहा, "अगर आप वोट नहीं करोगे तो इंफ्रास्ट्रक्चर, बैंकिंग, जितनी चीजों की शिकायतें आप कर रहे हो उसके जिम्मेदार आप ही होंगे। जाइए वोट करिए।" 

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनावः यूपी में 9 बजे तक हुआ 12.89 प्रतिशत मतदान, लगी लंबी कतारें

बता दें, लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसमें मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल, मुंबई साउथ, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई नॉर्थ ईस्ट और मुंबई साउथ सेंट्रल भी शामिल हैं। बता दें, कई बॉलीवुड हस्तियां जैसे महेश भट्ट, अक्षय कुमार, विद्या बालन, नाना पाटेकर, शाहिद कपूर और फरहान अख्तर पहले ही अपना वोट डाल चुके हैं। 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)