फीचर्ड मनोरंजन

क्रिसमस सेलिब्रेशन में रोमांटिक हुए प्रियंका-निक, पति की गोद में बैठी नजर आयीं अभिनेत्री

pc_nick_438

मुंबईः दुनिया में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सेलिब्रिटी इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इस कड़ी में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी शामिल है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ लॉस एंजलिस में है। इस साल उन्होंने अपने पति के साथ धूमधाम से इस त्योहार का जश्न मनाया। इस दौरान दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आए। अब इस सेलिब्रिटी कपल ने एक रोमांटिक तस्वीर भी फैंस के साथ साझा की है।

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से क्रिसमस सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को विश किया है। इस तस्वीर में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा बेहद ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि घर पर क्रिसमस की डेकोरेशन की हुई है। प्रियंका चोपड़ा ने हरे रंग की खूबसूरत ड्रेस कैरी की है और वे पति निक की गोद में बैठी हैं। इस तस्वीर में प्रियंका के प्यारे डॉगी भी दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें-मन की बात : प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को किया याद

इस तस्वीर को साझा करते हुए निक ने लिखा-हमारे परिवार की तरफ से आप सभी को मैरी क्रिसमस। सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की यह तस्वीर वायरल हो रही है। प्रियंका बॉलीवुड में अपना दबदबा कायम करने के बाद हॉलीवुड में भी नाम काम चुकी हैं। वहीं निक अमेरिकन मूल के सिंगर और अभिनेता हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कई मौकों पर अक्सर इस क्यूट कपल को एक साथ देखा जा सकता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)