फीचर्ड मनोरंजन

पति निक की बांहों में रोमांटिक अंदाज में नजर आयीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं-ये मेरा घर

priyanka

मुंबईः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने पति एवं हॉलीवुड स्टार निक जोनस को बड़े ही प्यार से गले लगाती नजर आ रही हैं। साथ ही दोनों सुकून के पल साथ में बिताते नजर आ रहे हैं।

इस रोमांटिक तस्वीर को फैंस के साथ साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा-ये मेरा घर है। सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लूटा रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल में से एक हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मई 2018 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था और लगभग तीन डेट के बाद निक ने प्रियंका को उनके जन्मदिन पर प्रपोज किया। इसके बाद इनकी कहानी आगे बढ़ी। दोनों ने अगस्त में सगाई कर ली। यह भी पढ़ेंःबाइडन बोले, कोरोना वैक्सीन को लेकर भारत की मदद का प्रयास कर रहा अमेरिका

इसके बाद प्रियंका और निक भारत आये और 1 दिसंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए। प्रियंका बॉलीवुड में अपना दबदबा कायम करने के बाद हॉलीवुड में भी नाम काम चुकी हैं। वहीं निक अमेरिकन मूल के सिंगर और अभिनेता हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कई मौकों पर अक्सर इस क्यूट कपल एक साथ देखा जा सकता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ में नजर आएंगी।