फीचर्ड मनोरंजन

Priyanka Chopra की बेटी मालती का चेहरा देख फैंस बोले-‘स्वीट लिटिल एंजिल’

priyanka-chopra-with-daughter-malti
priyanka-chopra-with-daughter-malti मुंबईः बाॅलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी मेहनत के दम पर आज ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। बाॅलीवुड हो या हाॅलीवुड हर जगह प्रियंका ने सफलता की मिसाल पेश की है। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर वह पति निक जोनास, बेटी मालती मैरी जोनास के साथ ही फैमिली की तस्वीरें भी शेयर करती है। लेकिन अभी तक उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया था। जिस पर फैंस उनसे बेटी का चेहरा देखने की काफी डिमांड करते थे।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

आखिरकार प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस की विश को पूरा कर दिया है। प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिये 15 जनवरी,2022 को एक बेटी की मां बनीं। एक्ट्रेस ने बेटी के जन्म के एक साल बाद अपने फैंस के साथ अपनी बेटी की तस्वीर शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर दो फोटोज शेयर की हैं। जिनमें से एक तस्वीर में मालती का चेहरा बिल्कुल क्लियर दिखायी दे रहे है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

ये भी पढ़ें..‘शहीद नेताओं को राजनीति का मोहरा बना रही कांग्रेस’, भाजपा नेता... फोटोज के साथ कैप्शन में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा ‘दिन हो तो ऐसा’। बेटी की तस्वीर देखते ही फैंस ने कमेंट के जरिए प्यार बरसाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने प्रतिक्रिया करते हुए लिखा ‘प्यारी बिटिया।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘ब्यूटीफुल लिटिल फैमिली।’ वहीं एक अन्य ने लिखा ‘स्वीट लिटिल एंजिल। एक यूजर ने कमेंट किया, ये कितनी प्यारी और सुंदर है बिल्कुल अपने मम्मी-पापा की तरह। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)