फीचर्ड मनोरंजन

परिणीति-राघव की शादी कंफर्म? बेटी और पति के साथ भारत पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

priyanka-chopra-nick-jonas-in-india
priyanka-chopra-nick-jonas-in-india मुंबईः बाॅलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी जोनास के साथ भारत पहुंची हैं। एक साल की नन्ही मालती पहली बार अपने ननिहाल आयी हैं। एयरपोर्ट पर जैसे ही प्रियंका, निक जोनास और मालती बाहर निकलें। सभी की निगाहें नन्हीं परी मालती पर टिक गयीं। हर कोई नन्ही परी को देखने के लिए आतुर नजर आये। निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने मालती के साथ पैपराजी के कैमरों के सामने जमकर पोज दिये। इस दौरान मालती प्रियंका चोपड़ा की गोद में नजर आयीं। बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा मुंबई कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आयी हैं। ऐसे में वह अपनी अपकमिंग वेव सीरीज ‘सिटाडेल’ का प्रमोशन भी करेंगी। साथ ही वह नीता मुकेश अंबानी के कल्चरल सेंटर के ग्रैंड ओपनिंग में भी शिरकत करेंगी।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रियंका चोपड़ा के पूरे परिवार के साथ भारत आने पर यह भी कयास लगाये जा रहे हैं कि वह अपनी कजिन सिस्टर परिणीति चोपड़ा और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के रोका के कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। बताया जा रहा है कि परिणीति और राघव का रोका का फंक्शन अप्रैल के पहले हफ्ते में होना तय हुआ है। ऐसी भी चर्चाएं है कि इसी माह दोनों का विवाह भी हो सकता है। एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा का लुक काफी इंप्रेशिव लग रहा था। वह डार्क पिंक कलर की समर ड्रेस में हमेशा की तरह ब्यूटीफुल लग रही थी।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ये भी पढ़ें..कैमरे के सामने पोज देते समय अचानक गिरते-गिरते बचीं रेखा, वीडियो... वहीं निक जोनास भी ऑरेंज कैप के साथ स्वेटशर्ट में काफी हैंडसम लग रहे थे। ग्रे कलर की फ्राॅक में मालती मैरी की क्यूटनेस से तो निगाहें हटाना मुश्किल था। मालती किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थी। पहली बार ननिहाल पहुंची मालती भी सभी को एकटक निहार रही थी। वहीं भारत आकर प्रियंका चोपड़ा भी काफी खुश लग रही थी। उल्लेखनीय है कि मालती मैरी जोनस का जन्म 15 जनवरी 2022 को हुआ था। प्रियंका और निक की बेटी मालती का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)