फीचर्ड मनोरंजन

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement: बहन की सगाई की रौनक बढ़ाने दिल्ली पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

priyanka-chopra-parineeti-chopra
priyanka-chopra-parineeti-chopra मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। आज राघव और परिणीति एक-दूसरे को रिंग पहनाकर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर देंगे। कपल के इंगेजमेंट की तैयारियां भी तेजी से चल रही है। राघव और परिणीति दिल्ली के कनॉट पैलेस स्थित कपूरथला हाउस में एक-दूसरे को रिंग पहनायेंगे। कार्यक्रम स्थल पर राघव और परिणीति के परिजनों के अलावा उनके करीबी मित्र पहुंचने लगे हैं। इस खास अवसर पर पूरा चोपड़ा परिवार भी मौजूद रहेगा। उधर, प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन की सगाई में शामिल होने के बाद लंदन से दिल्ली पहुंच चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। हालांकि इस दौरान प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनास और बेटी मालती नजर नहीं आए।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रियंका के लुक पर टिकी सभी की निगाहें दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर बहन परिणीति की रिंग सेरेमनी की खुषी साफ झलक रही थी। इस दौरान उनके लुक ने हमेशा की तरह लोगों का ध्यान अपनी तरह खींचा। प्रियंका ब्राउन कलर के आउटफिट और मैचिंग कैप में बेहद ब्यूटीफुल लग रही थीं। हालांकि यह बताया जा रहा है कि यह प्रियंका चोपड़ा की शॉर्ट ट्रिप होगी। क्योंकि वह इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी है। अपने बिजी टाइम में से समय निकाल कर वह अपनी बहन की सगाई में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंची हैं। इस बीच रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने परिणीति और राघव की सगाई की पुष्टि की है। उन्होंने कपल को सगाई की बधाई दी है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ये भी पढ़ें..जेनिफर मेस्त्री के आरोपों पर असित मोदी का पलटवार, बोले-हमारे पास...

सिख रीति-रिवाज से होगी सगाई

बताया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई का समारोह शाम चार बजे के बाद शुरू होगा। सगाई कार्यक्रम सिख रीति-रिवाज के जरिये होगा। समारोह की शुरुआत सुखमनी साहिब पंथ से होगी और शाम 6 बजे अरदास होगी।

शामिल होंगे कई सेलेब्रिटी

परिणीति और राघव की सगाई में उनके परिवार और करीबी दोस्तों के अलावा कई सेलिब्रिटी भी शामिल होंगे। ऐसी भी खबरें मिल रही हैं कि कपल के इंगेजमेंट कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे। इसके अलावा मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। परिणीति चोपड़ा मनीष मल्होत्रा के द्वारा डिजाइन किये गये आउटफिट को ही रिंग सेरेमनी के दौरान पहनेंगी। इसके अलावा करण जौहर भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)