देश फीचर्ड दुनिया जरा हटके खाना-खजाना

ताइवान की राष्ट्रपति भारतीय खाने की हैं मुरीद, बताई अपनी फेवरेट डिश

indian food

 

नई दिल्ली: कहा जाता है कि खाना और उसका स्वाद संस्कृति का हिस्सा होते हैं और संस्कृति बदलने पर वे भी बदल जाते हैं। बात करें अपने भारत देश के व्यंजनों की तो हमारे देश के व्यंजन पूरी दुनिया को अपने स्वाद का मुरीद बनाए हुए हैं। अलग-अलग देशों के लोग भारतीय खाने की तरफ आकर्षित होते हैं। इनमें से ताइवान की राष्ट्रपति साइ इंग-वेन भी भारतीय खाने की मुरीद हैं। उन्होंने गुरुवार को एक ट्वीट कर भारतीय खाने में अपनी पसंद बताई और कहा कि ताइवान के लोग भी भारतीय व्यंजनों को पसंद करते हैं।

ताइवान की राष्ट्रपति ने लिखा, मुझे चना मसाला और नान खाना पसंद है और चाय मुझे अपने भारत दौरे की याद दिलाती है। ताइवान में कई भारतीय रेस्टोरेंट हैं जिसके लिए हम शुक्रगुजार हैं। ताइवानीज भी इसे पसंद करते हैं। मैं हमेशा चना मसाला और नान ऑर्डर करती हूं और चाय मुझे अपनी इंडिया विजिट की याद दिलाती है। विविधतापूर्ण और रंग-बिरंगे भारत से जुड़ीं यादें ताजा हो जाती हैं। साइ ने लोगों से अपनी फेवरेट इंडियन डिश बताने के लिए भी कहा।

https://twitter.com/iingwen/status/1316608930651402240

ताइवान की राष्ट्रपति ने इस ट्वीट में खाने की थाली की फोटो भी शेयर की जिसमें चावल, नान, सलाद और कई अन्य डिश दिख रही थी। बता दें, इसी हफ्ते ताइवान की राष्ट्रपति ने भारत को लेकर एक और ट्वीट किया था। उन्होंने ताजमहल टूर की तस्वीरें शेयर की थीं और भारत के लोगों का शुक्रिया अदा किया था। साइ ने ट्वीट में लिखा था, भारत के दोस्तों को नमस्ते, आपका प्यार मुझे आपके अविश्वसनीय देश में बिताए गए वक्त की याद दिलाता है। आपके यहां के शानदार आर्किटेक्ट, संस्कृति और उदार लोग अविस्मरणीय हैं. मैं वहां बिताए गए वक्त को बहुत मिस करती हूं।

यह भी पढ़ें- नवरात्रि की तैयारी पूरी, इस साल शेर नहीं इस जानवर पर सवार होंगी मां दुर्गा