मध्य प्रदेश फीचर्ड राजनीति

PM Modi MP Visit : पीएम मोदी आज भोपाल से देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

PM Narendra Modi's visit to Pune
PM Modi MP Visit PM Modi MP Visit- भोपालः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (मंगलवार) मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर भोपाल आ रहे हैं। नई दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि उन्हें भोपाल में 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम में लाखों निष्ठावान भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत करने का सौभाग्य मिलेगा। यह अवसर उनके 'विकसित भारत' के संकल्प को और मजबूत करेगा।

'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

पीएम मोदी (PM Modi MP Visit) ने ट्वीट कर कहा- मैं दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए भोपाल में रहूंगा। सबसे पहले रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम में पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी. ये ट्रेनें मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, बिहार और झारखंड में कनेक्टिविटी में सुधार करेंगी। प्रातः 11:15 बजे भोपाल में 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम में भाजपा के लाखों निष्ठावान कार्यकर्ताओं से संवाद का सौभाग्य प्राप्त होगा। यह अवसर उनके 'विकसित भारत' के संकल्प को और मजबूत करेगा। ये भी पढ़ें..PM मोदी आज देश को 5 वंदे भारत की देंगे सौगात, भोपाल में हरी झंडी दिखाएंगे करेंगे रवाना तय कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी सुबह करीब 10 बजे दिल्ली से विशेष विमान से भोपाल पहुंचेंगे। वह यहां मोतीलाल नेहरू स्टेडियम से 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' अभियान के तहत देशभर के करीब 10 लाख बूथों के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में सभी लोकसभा क्षेत्रों से 3000 ज्यादा कार्यकर्ताओं को भी यहां आमंत्रित किया गया है। मोदी (PM Modi MP Visit) इन कार्यकर्ताओं से बातचीत भी करेंगे। इससे पहले वह सुबह 10.30 बजे रानी कमलापति स्टेशन से भोपाल-जबलपुर और भोपाल-इंदौर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा रांची-पटना, धारवाड़-बेंगलुरु और गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत ट्रेन का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।

पीएम मोदी का ढाई साल में एमपी का यह छठा दौरा

  • 15 नवंबर 2021 को भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में भाग लिया।
  • 17 सितम्बर 2022 को अपने जन्मदिन पर श्योपुर में चीतों को छोड़ने आये।
  • 11 अक्टूबर 2022 को श्री महाकाल ने उज्जैन में महलोक के उद्घाटन में भाग लिया।
  • 1 अप्रैल 2023 को भोपाल में तीनों सेना प्रमुखों की बैठक में शामिल हुए
  • 24 अप्रैल 2023 को रीवा में पंचायती राज दिवस के कार्यक्रम में भाग लिया।
  • आज (27 जून 2023) मध्य प्रदेश प्रवास पर।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)