राजनीति

जमशेदपुर में PM मोदी की हुंकार, बोले- झारखंड का नाम सुनते ही दिखने लगता है 'नोटों का पहाड़'

blog_image_6649ccf6776f7

Lok Sabha Election 2024, जमशेदपुरः लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) रविवार को चुनाव प्रचार करने झारखंड के जमशेदपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घाटशिला में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष को निशाने पर लिया और जनता से भाजपा उम्मीदवार विद्युत वरण महतो के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

पीएम मोदी की सभा में शामिल होने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो और आजसू सुप्रिमो सुदेश महतो समेत कई नेता शामिल हुए हैं। इस दौरान लोगों ने मोदी सरकार की तारीफ की और एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाने की बात कही। 

जमशेदपुर मिनी हिन्दुस्तान

पीएम मोदी ने कहा कि जमशेदपुर मिनी हिन्दुस्तान है। इसलिए, जमशेदपुर की जनता का आशीर्वाद पाकर ऐसा लग रहा है कि पूरा देश आशीर्वाद दे रहा है। भारत माता की जयकार करते हुए पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि आपका उत्साह बता रहा है कि जमशेदपुर में क्या परिणाम आने वाला है। उन्होंने कहा कि मैंने कई वर्षों तक बीजेपी संगठन के लिए काम किया। जब भी कोई कहता था कि चुनावी रैली है, सुबह रखो, तो मैं मना कर देता था। आज सुबह इतनी भीड़ देखकर मुझे बहुत ख़ुशी हुई। यह अपने आप में एक नई जागृति है। मैं आपका आभारी हूं।

ये भी पढ़ेंः- 21 को Motihari में चुनावी सभा करेंगे PM Modi, किए जा रहे सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

भ्रष्टाचार की जननी है कांग्रेस पार्टी-मोदी

इंडिया गठबंधन पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा- झारखंड जैसा राज्य खनिज संपदा से इतना समृद्ध है कि आप कल्पना भी नहीं कर सकते। लेकिन फिर भी यहां इतनी गरीबी क्यों है? दुर्भाग्य से झारखंड का नाम सुनते ही आपके दिमाग में एक ही तस्वीर आती है- नोटों का ढेर और नोटों का पहाड़। कांग्रेस और झामुमो के लोगों ने अपने घरों में काला धन जमा कर रखा है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस, जेएमएम और राजद जैसी पार्टियों ने झारखंड को हर मोड़ पर सिर्फ लूटा है। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है। कांग्रेस ने अनगिनत घोटाले कर लूट के रिकार्ड बनाये हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)