राजनीति

कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी का संदेश, जनता के बीच लेकर जानी होंगी उपलब्धियां

pm-modi

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि जनसेवा के महायज्ञ को जारी रखने के लिए हमें अपनी सरकार की 10 साल की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाना होगा।

जनता का आशीर्वाद जरूरी

प्रधानमंत्री मोदी नमो ऐप के जरिए कर्नाटक के कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस का जिक्र करते हुए कहा कि यह वह दिन है जो जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करता है। जनसेवा के इस महायज्ञ को जारी रखने के लिए सरकार में वापसी भी उतनी ही जरूरी है और जनता का आशीर्वाद भी उतना ही जरूरी है। इसलिए हमने 10 साल काम करके जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उन्हें जनता के बीच ले जाना है।

बनानी होंगी रणनीतियां

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है। 6 अप्रैल और 7 मई की तारीख आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाली है। भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते मैं यहां आपसे बात करने आया हूं। प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि कर्नाटक की जनता को बीजेपी पर पूरा भरोसा है। '4 जून, 400 पार' की गूंज हम घर-घर में सुन रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः-भ्रम और झूठ का पुलिंदा है कांग्रेस का घोषणा पत्र, लगी विदेश की तस्वीर: सुधांशु त्रिवेदी

 उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ जीतने का आह्वान करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य बूथ जीतना है। हमें मतदान केंद्रों पर विजयी होना है और इसके लिए हमें उचित योजनाएं और रणनीतियां बनानी होंगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)