देश फीचर्ड

PM मोदी और अमित शाह ने पंडित दीनदयाल की 106वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

pm-modi-amit-shah

नई दिल्लीः RSS विचारक और जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deendayal) की रविवार को 106वीं जयंती है। भाजपा 25 सितम्बर के दिन को 'अंत्योदय दिवस' के तौर पर भी मनाती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत तमाम भाजपा व RSS ने जुडे नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया।

ये भी पढ़ें..India-Russia: भारत को मिला रूस का साथ, UNSC में स्थायी सदस्यता के लिए किया समर्थन

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा- “मैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deendayal) को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अंत्योदय पर उनका जोर और गरीबों की सेवा करना हमें प्रेरणा देता है। उन्हें एक असाधारण विचारक और बुद्धिजीवी के रूप में भी याद किया जाता है।”

https://twitter.com/narendramodi/status/1573875360068141056?s=20&t=-m903l0jpGfZrbZBq7wNag

अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि मां भारती के गौरव को पुनस्र्थापित करने के लिए अपने जीवन का क्षण-क्षण खपाने वाले हमारे प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें चरणवंदन। अपने राष्ट्रवादी चिंतन व सर्वसमावेशी विचार-दर्शन से उन्होंने पूरे विश्व को मानवता की सेवा और समस्याओं के समाधान का मार्ग दिखाया।

https://twitter.com/AmitShah/status/1573873417883103232?s=20&t=-m903l0jpGfZrbZBq7wNag

अमित शाह ने आगे कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रीयता, त्याग, सेवा व समर्पण की अद्वितीय मिसाल है। मोदी सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़कर उनके एकात्म मानववाद व अंत्योदय के सिद्धांतों को जमीन पर चरितार्थ कर रही है। उनका तपस्वी जीवन व आदर्श सदैव देश का पथप्रदर्शन करते रहेंगे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितम्बर, 2014 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 98वीं जयंती के अवसर पर अंत्योदय दिवस की घोषणा की थी। इसे 25 सितम्बर 2015 से आधिकारिक तौर पर हर साल मनाया जाता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने ही सबसे पहले अंत्योदय का नारा दिया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)