
दिल्ली: घूमना हर किसी को पसंद होता है। कई लोग मौसम का मिज़ाज देखकर घूमने का प्लान बनाते हैं। भारत में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहे है। ज्यादातर लोग हिल स्टेशन घूमने का प्लान बनाते हैं। भारत में हिल स्टेशन घूमने के लिए कई जगहे हैं। अक्तूबर में हिल स्टेशन घूमने का अलग ही मजा है। इसलिए ज्यादातर लोग इस महीने में हिल स्टेशन घूमना पसंद करते है क्योंकि इन दिनों मौसम का मिज़ाज भी कई लोगों को इन जगहों पर घूमने को मजबूर करता है। तो आइए जानते है कुछ खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में।

महाबलेश्वर
महाबलेश्वर हिल स्टेशन महाराष्ट्र राज्य के सतारा ज़िले में स्थित है। यह हिल स्टेशन पर्यटकों में काफी प्रसिद्ध है। यह चारों और हरियाली से घिरा हुआ है। यहां का नजारा आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। यहां केलिंगमाला वॉटर फॉल, वेन्ना झील, मैप्रो गार्डन काफी प्रसिद्ध है।
ये भी पढ़ें-इंदौर के आसपास की ये जगहें घूमने के लिए बेस्ट हैं

कुन्नूर
यदि आप उन लोगों में से है जहां आप शांति के कुछ पल बिताना चाहते हैं तो आप कुन्नूर हिल स्टेशन जा सकते हैं। यहां की खूबसूरत वादियों को देखकर आपका मन एकदम तरो-ताजा हो जाएगा। यहां आप लैम्ब्स रॉक, केटी वैली, सिम्स पार्क, हिडन वैली जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

पचमढ़ी
पचमढ़ी मध्य प्रदेश राज्य के होशंगाबाद ज़िले में स्थित है। यह अपने ऊंचे पर्वतों के लिए काफी प्रसिद्ध है। यह चारों ओर से हरियाली से घिरा हुआ है जो आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। यह पर्वतीय स्थल पर्यटकों में काफी प्रसिद्ध है। हर साल देशभर से लोग यहाँ घूमने आते हैं यहाँ पर वॉटर फॉल्स का नजारा काफी मनमोहक लगता है। इसके अलावा यहां पर प्रचीन गुफाएं भी है।
अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें...