मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस
परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के साथ इंगेजमेंट की थी। दोनों की सगाई दिल्ली के कपूरथला पैलेस में परिजनों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई। इंगेजमेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इंगेजमेंट के बाद अब कपल की शादी की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। कहा जा रहा है कि परिणीति अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह ही रॉयल वेडिंग करेंगी। इसलिए कयास लगाये जा रहे हैं कि परिणीति और राघव राजस्थान के जयपुर या उदयपुर में सात फेरे लेंगे।
उदयपुर में एक साथ दिखे परिणीति और राघव
हाल ही में सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की तस्वीरें वायरल हो रहा है। जिसमें वह उदयपुर के एयरपोर्ट पर साथ नजर आये। दोनों को साथ देखकर यह चर्चा तेज हो गयी है कि दोनों उदयपुर में शादी के लिए डेस्टिनेशन फाइनल करने पहुंचे हैं। परिणीति चोपड़ा उदयपुर के होटल लीला पैलेस में ठहरी हैं। वहीं उनकी फैमिली उदयविलास पैलेस में रूकी हुई है। परिणीति ने रविवार को अपनी फैमिली के साथ लंच किया और फिर वह होटल चली गईं। परिणीति चोपड़ा ने पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना से मुलाकात कर उदयपुर के पर्यटन स्थलों व होटलों के बारे में पूरी जानकारी ली।
ये भी पढ़ें..डिनर के बाद एक्स हसबैंड के साथ रस्टोरेंट के बाहर नजर...
अक्टूबर में मंगेतर राघव संग सात फेरे लेंगी परिणीति
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इसी साल अक्टूबर माह में मंगेतर राघव चड्ढा के साथ सात फेरे लेंगी। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में दोनों फैमिली मेंबर्स के अलावा उनके नजदीकी मित्र शामिल हुए थे। सगाई में जहां लो प्रोफाइल मेंटेन किया गया। वहीं दोनों की शादी काफी धूमधाम से होगी।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)