ब्रेकिंग न्यूज़ मनोरंजन Featured

पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे जीजा की मौत बहन की हालत नाजुक

blog_image_6624d17ad2d5e

मुंबईः बॉलीवुड मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi)  पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में उनके जीजा की मौत हो गई जबकि बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही पंकज त्रिपाठी मुंबई से सीधे धनवाद पहुंचे।

बहन की हालत नाजुक

पुलिस के मुताबिक, हादसा शनिवार रात दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर धनवाद के निरसा बाजार में हुआ। बताया जा रहा है कि पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश तिवारी और बहन सरिता तिवारी कार से बिहार के गोपालगंज जिले से कोलकाता जा रहे थे। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। 

हादसे के बाद मौके पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को धनबाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां अस्पताल में डॉक्टर ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। पंकज त्रिपाठी की बहन सबिता के पैर में फ्रैक्चर है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जहां से सविता को कोलकाता के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ेंः-राजकुमार राव ने प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

छुट्टियां मनाने गए थे राकेश त्रिपाठी

बता दें कि राकेश तिवारी चित्तरंजन रेलवे में नौकरी करते थे। उनकी ड्यूटी रेलवे के जीएम ऑफिस में थी। छुट्टियों के कारण वह अपने घर गोपालगंज आये थे लेकिन लौटने के दौरान यह हादसा हो गया। इस संबंध में थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी, जिससे यह हादसा हुआ।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)