बिहार फीचर्ड

नीतीश ने कर्नाटक की जीत पर कांग्रेस को दी बधाई, कही ये बात

Nitish congratulated on the victory of Congress in Karnataka
Nitish congratulated on the victory of Congress in Karnataka
पटना: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई दी है। इधर, इस जीत से कांग्रेस में उत्साह है। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कार्यालय में मनाया जश्न सत्तारूढ़ महागठबंधन के घटक दलों ने कर्नाटक की जीत पर खुशी जाहिर की है। कर्नाटक में जीत पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस को बधाई दी है। नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि कर्नाटक विधानसभा आम चुनाव में जीत और स्पष्ट बहुमत के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। इधर, कर्नाटक में जीत के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जश्न का माहौल है. पार्टी कार्यकर्ता यहां ढोल बजा रहे हैं, मिठाइयां बांट रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा है कि यह कर्नाटक की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव हमारे नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और पंचयोजना कार्यक्रम का सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने कहा, "2024 के लोकसभा चुनाव से पहले यह जनता के मिजाज का लिटमस टेस्ट था, जिसमें लोगों ने छद्म हिंदुत्व, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली पार्टी बीजेपी के खिलाफ वोट देकर देश के प्रधानमंत्री की तानाशाही नीतियों के खिलाफ वोट दिया और देश की एकता।" हमला किया जाता है। यह भी पढ़ें-जालंधर की जीत ने AAP को दिलाई लोकसभा में पहली एंट्री, जानें क्या कहा केजरीवाल ने वहीं, JDU राष्ट्रीय  अध्यक्ष राजीव रंजन ने ट्वीट किय कि कर्नाटक में बीजेपी ने हर हथकंडा अपनाया व जमकर सांप्रदायिक कार्ड खेला। प्रधानमंत्री भी इस स्तर तक गिरे और प्रचार किया जो उनके कद के अनुरूप नहीं है। लेकिन कर्नाटक में बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार के आगे सारे हथकंडे फेल हो गए और राज्य अब बीजेपी मुक्त होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कर्नाटक और दिल्ली नगर निगम में भाजपा को सत्ता से बाहर किया गया है। इस साल मध्य प्रदेश भी बीजेपी मुक्त हो और 2024 में देश भी, बस इंतजार कीजिए। इधर, राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कर्नाटक की हार को भाजपा की हार से ज्यादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार बताया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव के नतीजों का संदेश साफ है कि लोगों को गुमराह करके उनका समर्थन नहीं जीता जा सकता। हनुमान चालीसा व मंदिरों के सहारे महंगाई, बेरोजगारी व भूख को भूलाया नहीं जा सकता। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)