दुनिया

Nigeria: डाकुओं के हमले के शिकार सैनिकों की मदद को गया हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 25 की मौत

nigeria-helicopter-crash
nigeria-helicopter-crash अबूजाः नाइजीरिया में डाकुओं के हमले का शिकार हुए सैनिकों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें 21 नाइजीरियाई सैनिकों समेत 25 की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, नाइजीरिया की राजधानी अबुजा के पास नाइजर चुकुबा गांव में हथियारबंद डाकुओं ने जवानों पर हमला कर दिया। दस्यु हमले में मारे गए और घायल हुए सैनिकों को बचाने के लिए भेजा गया एक हेलीकॉप्टर अबुजा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में 21 नाइजीरियाई सैनिकों समेत 25 लोगों की जान चली गई। घटना की पुष्टि करते हुए नाइजीरियाई सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल एडवर्ड बूबा ने कहा कि दुर्घटना के समय विमान में दो पायलट और दो चालक दल के सदस्यों के अलावा 14 सैनिक और सात घायल सैनिक सवार थे। दुर्घटना के कारण जांच के अधीन है। अधिकारियों ने अभी तक निकासी मिशन का विवरण या दुर्घटना के बारे में कोई बड़ा खुलासा नहीं किया है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हादसे में कोई जीवित बचा है या नहीं। ये भी पढ़ें..3D Printed Post Office: देश में पहले 3डी-प्रिंटेड डाकघर का उद्घाटन,... इससे पहले नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने एक बयान में कहा था कि ये अधिकारी और सैनिक एक निकासी मिशन के दौरान ड्यूटी पर थे। उन्होंने देश के प्रति समर्पित सेवा में अपना जीवन बलिदान कर दिया। चुकुबा में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले डाकू हमले में मारे गए सुरक्षाकर्मियों के शव निकाले जा रहे थे। यह भी दावा किया जा रहा है कि बंदूकधारियों के पास अत्याधुनिक हथियार थे जो एक हेलीकॉप्टर को गिरा सकते थे। हेलिकॉप्टर ने कडुना हवाई क्षेत्र से मिन्ना के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन कडुना और मिन्ना दोनों के नियंत्रण टावरों से संपर्क टूट गया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)