विशेष

नए साल की सौगात: राजधानी की 10 सड़कों पर बनेगी ट्रैफिक लेन

Atal-Chowk

आईपीके, लखनऊः नए साल में राजधानी की 10 सड़कों पर ट्रैफिक लेन बनाने की तैयारी है। सड़कों पर लेन बनने से जहां दुर्घटनाओं में कमी आएगी तो वहीं आवागमन भी सुगम होगा। राजधानी की 10 सड़कों पर ट्रैफिक लेन बनाने का प्रस्ताव ट्रैफिक पुलिस विभाग ने तैयार किया है।

ट्रैफिक पुलिस विभाग की ओर से यह प्रस्ताव नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई को भेजा गया है। शहर की जिन सड़कों पर लेन बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है, वह सभी सड़कें नगर निगम की हैं। ऐसे में नगर निगम ही सड़कों पर लेन बनाने संबंधी कार्य को अमलीजामा पहनाएगा। ट्रैफिक पुलिस विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जिन 10 सड़कों को लेन मार्किंग के लिए चिन्हित कर प्रस्ताव बनाया गया है, ये सभी शहर की सबसे चैड़ी सड़कें हैं। ऐसे में यहां पर दुर्घटना से बचाव और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए ही यह प्रस्ताव बनाया गया है। इस प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाने की जिम्मेदारी नगर निगम की है।

इन सड़कों पर सुगम यातायात के लिए ट्रैफिक सांकेतिक बोर्ड भी लगाए जाएंगे। बताते चलें कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए यह योजना बनायी गयी है। इस क्रम में शहर की उन सड़कों को चिन्हित किया गया है, जहां पर वाहनों का आवागमन अधिक है और जाम की भी स्थिति बनी रहती है। आरटीओ रामफेर द्विवेदी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने जिन 10 सड़कों की लेन मार्किंग का प्रस्ताव बनाया है, वे ई-रिक्शा प्रतिबंधित मार्ग हैं। लेन मार्किंग से आवागमन में सुविधा होगी और दुर्घटनाओं पर भी लगाम लग सकेगी।

चालान से भी बचाएगी लेन मार्किंग इन 10 सड़कों पर लेन मार्किंग से न केवल यातायात व्यवस्था सुगम होगी, बल्कि चालान से भी बचा जा सकेगा। ट्रैफिक पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आम तौर पर देखने को मिलता है कि जानकारी के अभाव में अक्सर वाहन चालक चैराहों पर इधर-उधर खड़े हो जाते हैं। इससे उनका चालान हो जाता है। लेन मार्किंग के साथ ही लगाए गए सांकेतिक बोर्ड ऐसे वाहन चालकों को चालान से भी बचाएंगे।

सड़कें होंगी ट्रैफिक नियमों से लैस चिन्हित की गयी इन सड़कों पर सुगम यातायात और दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए पूरी सड़क पर लेन मार्किंग होगी। इसके साथ ही प्रत्येक दिशा में आवागमन के लिए भी रोक मार्किंग होगी। इसके अलावा ट्रैफिक नियमों से जुड़े सांकेतिक बोर्ड और चिन्ह भी लगाए जाएंगे, ताकि इन भीड़ भाड़ वाले चैराहों से लोग आसानी से आवागमन कर सकें।

वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाएगा स्पीड टेबल तेज रफ्तार वाहन दुर्घटना के सबब बनते हैं। इस बात को मद्देनजर रखते हुए चिन्हित सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए स्पीड टेबल लगाए जाएंगे। स्पीड टेबल के जरिए ही वाहनों की रफ्तार पर नजर रखी जाएगी। चिन्हित सभी 10 सड़कों पर लगाए गए स्पीड टेबल से रफ्तार वाले वाहनों को चिन्हित किया जाएगा। ताकि वाहनों की मनमानी रफ्तार पर अंकुश लगाया जा सके।

यह भी पढ़ेंः अंधेरे में डूबी राजधानी की सड़कें, नींद में जिम्मेदार

इन सड़कों पर होगी लेन मार्किंग एसएन पेट्रोल पम्प ढाल से 1090 चैराहा से लोहिया पथ होते हुए पाॅलीटेक्निक तक पिकप भवन से विजयीपुर अण्डरपास तक पेपर मिल कुकरैल नदी पुल से समता मूलक चैराहे तक बंदरियाबाग चैराहे से हजरतगंज चैराहे तक हजरतगंज चैराहे से बाल्मीकि चैराहे तक हजरतगंज चैराहे से महाराणा प्रताप चैराहे तक नवल किशोर मोड़ से सिकन्दरबाग चैराहे तक बाराबिरवा चैराहे से अमौसी मोड़ तक बाराबिरवा चैराहे से बंगला बाजार चैराहे तक तेलीबाग चैराहे से 100 मीटर चारों तरफ