बिहार फीचर्ड राजनीति

पटना पहुंची राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू , NDA नेताओं के साथ की मुलाकात

murnu-1

पटनाः राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू मंगलवार सुबह 11:00 बजे पटना पहुंची। अपने तीन घंटे के मैराथन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार समेत राजग समर्थित दलों के नेताओं के साथ मुलाकात की और उनसे समर्थन मांगा। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि द्रोपदी मुर्मू भारी मतों से जीतेंगी। हमलोग उनको अपना मत देंगे।

ये भी पढ़ें..विधायकों के वेतन बढ़ोत्तरी के फैसले पर अधिकतर भारतीयों ने रखी ये राय

इससे पहले द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और पार्टी के अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। द्रौपदी मुर्मू तय समय से एक घंटा लेट से पहुंची और आज ही वह दिल्ली भी लौट गईं। द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए सीएम नीतीश और हम पार्टी के मुखिया जीतन राम मांझी और लोजपा रामबिलास के सांसद चिराग पासवान भी एयरपोर्ट पर मौजूद थे।

https://twitter.com/CMBiharNK/status/1544240240499384320?s=20&t=lgBGjO1gbz6homXqdl6xHA

एयरपोर्ट से वे सीधे होटल मौर्य पहुंची। यहां उन्होंने सीएम नीतीश कुमार जीतन राम मांझी चिराग पासवान और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस से मुलाकात कर उनसे अपने लिए समर्थन मांगा। सभी राजग नेताओं ने उनका स्वागत करने के साथ-साथ उन्हें अपना समर्थन देने की पहले ही घोषणा कर दी है एक औपचारिक से थी जो आज लगभग पूर्ण हो गई। द्रौपदी मुर्मू एयरपोर्ट से निकलकर सीधे पुराना सचिवालय स्थित बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर भी गई जहां उन्होंने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुर्मू तकरीबन साढ़े तीन घंटे पटना में रही। वह दोपहर का भोजन करने के बाद विशेष विमान से रवाना हो गई।

देश भर के राजनीतिक दलों से मांग रही समर्थन

गौरतबल है कि दरअसल, एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को अपना राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। द्रौपदी मुर्मू पूरे देश के राजनीतिक दलों से समर्थन की अपील कर रही हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से इस अभियान की शुरुआता की थी। सोमवार को वो बिहार के पड़ोसी राज्‍य झारखंड की राजधानी रांची में थीं। जहां उन्‍होंने बीजेपी और जेएमएम नेताओं से मुलाकात की और राष्‍ट्रपति पद के लिए उनसे वोट मांगा। रांची से वो मंगलवार को वे पटना पहुंची थी। पटना से उनका कार्यक्रम गुवाहाटी जाने का है। यहां भी तमाम नेताओं से मुलाकात करेंगी और अपने लिए वोट मांगेंगी।

https://twitter.com/tarkishorepd/status/1544228891165745152?s=20&t=lgBGjO1gbz6homXqdl6xHA

इनके बीच है टक्कर

देश में राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की ओर से भाजपा ने झारखंड की राज्यपाल रहीं द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है जबकि विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा उम्मीदवार बनाये गये हैं। द्रौपदी मुर्मू को बिहार में राजग के सभी घटक दलों ने खुलकर साथ दिया है जबकि मुख्य विपक्षी दल राजद उनके खिलाफ खड़ी है।राजद विपक्ष के उम्मीदवार को वोट करेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)