Haryana Oath Ceremony, चंडीगढ़: हरियाणा में मची सियासी उधल-पुथल के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने चंडीगढ़ के राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान नायब सिंह ने पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। दिलचस्प बात यह है कि इस समारोह में दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी के चार विधायक मौजूद रहे।
इससे पहले मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। खट्टर के साथ ही हरियाणा सरकार के कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया। मनोहर लाल खट्टर के सीएम पद से इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी ( Nayab Singh Saini ) हरियाणा का नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया था। भाजपा विधायक दल की बैठक में नायब सैनी के नाम पर मुहर लगी थी।
कौन है नायब Nayab Singh ?
बता दें कि नायब सैनी बड़े ओबीसी नेता माने जाते हैं। वो सीएम खट्टर के करीबी भी हैं। इतना ही न हीं उन्होंने संगठन में भी काफी काम किया है। अक्टूबर 2023 में ही उन्हें हरियाणा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। यानी महज 5 महीने बाद ही वह सीएम की कुर्सी की रेस में पहुंच गए । कहा जा रहा है कि सियासी समीकरण को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने सैनी को एक और बड़ी जिम्मेदारी देने का फैसला किया है। सैनी वर्तमान में कुरूक्षेत्र से भाजपा के लोकसभा सांसद हैं।