बिहार

ससुराल में रहस्यमयी तरीके से दामाद की मौत, ससुराल वालों पर हत्या के आरोप 

Dead Body
नवादा: मामला नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव का है, जहां एक युवक अपने ससुराल गया था। और अचानक उसकी रहस्यमयी तरीके( Mysterious death) से मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या के आरोप लगाए। बताया जा रहा है कि मृतक युवक अपने ससुराल में रहता था। अचानक युवक की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

पिता ने ससुराल वालो पर लगाये आरोप 

दरअसल, मृतक के पिता को जानकारी दी गई थी कि, आपके बेटे की तबीयत खराब है और फिर जानकारी मिल की बेटे की मौत हो गई है। मृतक के पिता ने कहा कि, ससुराल में ही मेरे बेटे की पिटाई की गई है, जिसके वजह से उसकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि, 2017 में अपने बेटे का विवाह बैजनाथ मिस्त्री के बेटी राधा कुमारी से किया था और शादी के बाद मेरा बेटा ससुराल में ही रहता था। बताया जाता है कि, मृतक को एक बेटा है। जो डेढ़ साल का है। वहीं मृतक की पत्नी राधा देवी 9 महीना की गर्भवती है। मृतक की पत्नी राधा देवी का कहना है कि, उसके पति की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी उसे नहीं है। वह सोए पति को उठाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठा, जिसके बाद हम लोगों ने उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। पत्नी ने बताया कि उसके पति 5 फरवरी को केरल से सीधा अपने ससुराल बाजितपुर गांव आए थे।

पिता ने मामले की जांच करने की मांग की 

मौत के बाद मृतक के पिता ने नरहट थाना को आवेदन देकर जांच की मांग की है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि, मेरे बेटे की हत्या की गई है। पिटाई के कारण ही उसकी मौत हुई है। बेटे की शरीर पर कई जख्म का निशान भी पाया गया है। ये भी पढ़ें...Kavita Choudhary:  टीवी कलाकार कविता चौधरी की अस्थियां गंगा जी में विसर्जित नरहट के थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने कहा है कि, एक युवक की मौत हुई है। जांच की जा रही है। मृतक के पिता ने बेटे की हत्या करने का आरोप ससुराल वाले पर लगाए हैं। आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का सही पता लगाया जा सकेगा। तो वहीं मृतक के पिता ने नवादा के एसपी को आवेदन देकर चेतावनी दी है कि अगर सही तरीके से जांच नहीं हुई तो मामला को न्यायालय में ले जाएंगे। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)